भीमसेना चीफ सतपाल तंवर भारत रत्न डॉ० अम्बेडकर अवार्ड से हुए सम्मानित, महाराष्ट्र के महामहिम राज्यपाल ने तंवर को समाजसेवा के क्षेत्र में सर्वोच्च सम्मान से नवाज़ा | New India Times

साबिर खान, मुंबई (महाराष्ट्र), NIT:

भीमसेना चीफ सतपाल तंवर भारत रत्न डॉ० अम्बेडकर अवार्ड से हुए सम्मानित, महाराष्ट्र के महामहिम राज्यपाल ने तंवर को समाजसेवा के क्षेत्र में सर्वोच्च सम्मान से नवाज़ा | New India Times

भीम सेना के संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष नवाब सतपाल तंवर को समाजसेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्यों के लिए भारत रत्न डॉ० अम्बेडकर अवार्ड से सम्मानित किया गया। मुंबई में भारत के 14वें भारत रत्न डॉ० अम्बेडकर अवार्ड 2024 के लिए सतपाल तंवर को चुना गया। यहां इस्कॉन ऑडिटोरियम में आयोजित कार्यक्रम में संवैधानिक पद पर आसीन महाराष्ट्र के महामहिम राज्यपाल सी०पी० राधाकृष्णन ने सतपाल तंवर को समाजसेवा के इस सर्वश्रेष्ठ गौरव सम्मान से नवाजा है। राज्यपाल ने कहा कि तंवर ने हजारों लोगों को जीवन दान दिया है। पिछले 15 से ज्यादा वर्षों से उन्होंने अपना जीवन समाज के लिए समर्पित किया हुआ है।

भीमसेना चीफ सतपाल तंवर भारत रत्न डॉ० अम्बेडकर अवार्ड से हुए सम्मानित, महाराष्ट्र के महामहिम राज्यपाल ने तंवर को समाजसेवा के क्षेत्र में सर्वोच्च सम्मान से नवाज़ा | New India Times

दलित समाज के हक और अधिकारों की आवाज उठाने में तंवर का सबसे अधिक योगदान माना गया है। जो बिना किसी राजनीतिक स्वार्थ के लोगों की मदद करते हैं। सामाजिक न्याय के क्षेत्र में भी भीम सेना चीफ के योगदान को सर्वोच्च माना गया है। दलितों पर पूरे देश में शोषण के खिलाफ भीम सेना चीफ नवाब सतपाल तंवर एक प्रखर आवाज हैं। इस दौरान सैंकड़ों की संख्या में उपस्थित तंवर के समर्थकों में जबरदस्त उत्साह देखा गया। काफी संख्या में भीम सेना के कार्यकर्ता समारोह में शामिल रहे। हिंदी फिल्मों के पितामह कहे जाने वाले बॉलीवुड अभिनेता प्रेम चोपड़ा भी इस समारोह में शामिल रहे।

Leave a comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.