प्लासेंटा की झिल्ली से एम्नायोटिक मेंब्रेन ट्रांसप्लांट द्वारा बचाई गई मरीज की आंख, मेडिकल कालेज दतिया के नेत्र विभाग ने किया आंख का जटिल ऑपरेशन | New India Times

गुलशन परूथी, ब्यूरो चीफ, दतिया (मप्र), NIT:

प्लासेंटा की झिल्ली से एम्नायोटिक मेंब्रेन ट्रांसप्लांट द्वारा बचाई गई मरीज की आंख, मेडिकल कालेज दतिया के नेत्र विभाग ने किया आंख का जटिल ऑपरेशन | New India Times

मेडिकल कॉलेज दतिया में नेत्र रोग विभाग के द्वारा मेडिकल डीन डा. दीपक सिंह के मार्गदर्शन एवं मेडिकल अधीक्षक डा. अर्जुन सिंह के निर्देशन में, नेत्र रोग के विभागाध्यक्ष डा. मनोज त्यागी एवं डा. मुकेश सिंह राजपूत द्वारा एक मरीज की लगभग पूर्ण रूप से खराब हो चुकी आंख को प्लेसेंटल एम्नायोटिक मेंब्रेन ट्रांसप्लांट की एडवांस तकनीक के द्वारा ऑपरेशन कर बचाया गया।

प्लासेंटा की झिल्ली से एम्नायोटिक मेंब्रेन ट्रांसप्लांट द्वारा बचाई गई मरीज की आंख, मेडिकल कालेज दतिया के नेत्र विभाग ने किया आंख का जटिल ऑपरेशन | New India Times

दतिया में इस तरह का पहला उन्नत ऑपरेशन किया गया है! सामान्यतः उन्नत तकनीक के ऑपरेशन बड़े अस्पतालों जैसे ऐम्स, पीजीआई आदि में किए जाते हैं! ऑपरेशन के विषय में अधिक जानकारी देते हुए नेत्र विभाग के सह प्राध्यापक डा.मुकेश सिंह राजपूत ने बताया कि मरीज की आंख काफी डैमेज हो चुकी थीं, जिसके लिए भ्रूण के प्लासेंटा की एम्नायोटिक मेंब्रेन का उपयोग कर सफल सर्जरी की गई एवं मरीज की आंख को बचाया गया! ये नई तकनीक के ऑपरेशन हैं जिन्हें ऐम्स जैसे अस्पतालों में ही किया जाता है, मेडिकल कॉलेज के डॉक्टर्स ने दतिया में इस तरह का ऑपरेशन कर एक सुखद कीर्तिमान बनाया है एवं आगे भी दतिया की जनता को बेहतर नेत्र उपचार प्रदान करने का प्रयास करेंगे! मेडिकल के जन सम्पर्क अधिकारी डा.मुकेश शर्मा ने बताया कि ऑपरेशन करने वाली टीम में डा. प्रीति सिंह राजपूत, डा. आरुषि, डा.हर्षिता, डा अभिषेक एवं स्टॉफ जय श्री आदि शामिल रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article