यूसुफ खान, ब्यूरो चीफ, धौलपुर (राजस्थान), NIT:

समाज कल्याण सप्ताह के अंतिम दिवस का आयोजन विशेष योग्यजन कल्याण दिवस के रूप में जिले के मयूरी विशेष विद्यालय में 7 अक्टूबर सोमवार को मनाया गया। जिला परिवीक्षा एवं समाज कल्याण अधिकारी देवेन्द्र सिंह जांगल द्वारा महात्मा गांधीजी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। विद्यालय में देवेंद्र सिंह जांगल द्वारा विशेष योग्यजनों के क्षेत्र में विभाग द्वारा संचालित योजनाओं जैसे विशेष योग्यजन सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना, छात्रवृत्ति योजना, पालनहार योजना, यूडीआईडी कार्ड, मुख्यमंत्री विशेष योग्यजन स्वरोजगार योजना, उपकरण वितरण योजना आदि के बारे में जानकारी एवं दिव्यांगजन अधिकार अधिनियम 2016 के बारे में जानकारी दी गयी। विद्यालय की छात्र-छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गई एवं विद्यालय द्वारा विशेष योग्यजनों हेतु खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। विद्यालय संचालिका मधु गर्ग द्वारा छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि विशेष योग्यजन बच्चों को भावात्मक लगाव की आवश्यकता है एवं उन्हें आवश्यक देखरेख के साथ समाज में स्थापित करने की आवश्यकता है।

