महाराजगंज में प्रोटान‌ की जिला कार्यकारिणी का चुनाव सम्पन्न | New India Times

शमसुद्दोहा, ब्यूरो चीफ, गोरखपुर (यूपी), NIT:

महाराजगंज में प्रोटान‌ की जिला कार्यकारिणी का चुनाव सम्पन्न | New India Times

प्रोफेसर टीचर एंड नान टीचिंग इम्प्लाइज आर्गेनाइजेशन (प्रोटान) महाराजगंज में प्रोटान शिक्षक संघ की बैठक ज्योतिवा फुले जूनियर हाई स्कूल, बासपार बैजौली जनपद महाराजगंज में आयोजित किया गया, जहां पर व्यापक पैमाने पर डिग्री कालेज, इंटर कालेज व बेसिक शिक्षा विभाग के शिक्षकगण पदाधिकारी और सदस्य बनें,
प्रोटान संगठन की मंडल अध्यक्ष मा0 रेखा रामचंद्रन जी ने कहा कि ” प्रोटान संगठन से जिस दिन हमारे शिक्षकगण जुड़ गए उसी दिन हम लोग ओल्ड पेंशन स्कीम को हासिल कर लेंगे, उन्होंने प्रोटान का परिचय देते हुए उन्होंने प्रोटान का उद्देश्य बताया, जो निम्नलिखित है-

-प्रोफेसर, प्रवक्ता,शिक्षकों व गैर शैक्षणिक कर्मचारी के व्यक्तित्व में नेतृत्व क्षमता का निर्माण करना।
– पुरानी पेंशन व्यवस्था OPS को पुनः बहाल कराना
– उत्तर प्रदेश में पदोन्नति में SC-ST आरक्षण को पुनः बहाल कराना
– OBC के लिए पदोन्नति में आरक्षण लागू कराना।
– विश्वविद्यालयों एवं अन्य संस्थाओं में साक्षात्कार के आधार पर भर्ती की प्रक्रिया में एन.एफ.एस. (नाट फाउंड सुब्टेबल )की व्यवस्था को खत्म करते हुए,लिखित परीक्षा के आधार पर भर्ती कराने की प्रक्रिया को लागू कराना।
– विश्वविद्यालय, राजकीय डिग्री कालेज, शासकीय महाविद्यालयों में क्रमशः कुलपति एवं प्राचार्य पदों पर SC/ST/OBC की समाजिक प्रतिनिधित्व के लिए आरक्षण/रोस्टर की व्यवस्था को लागू कराना।
– विश्वविद्यालय, राजकीय डिग्री कालेज एवं शासकीय महाविद्यालयों में रिक्त आरक्षित पदों पर बैक लाग भर्ती के व्दारा पुर्ण कराना।
– शिक्षकों को राज्य कर्मचारी का दर्जा व उससे सम्बन्धित सुविधाएं दिलाना।
– बेसिक शिक्षा परिषद में 50 से कम नामांकन वाले स्कूलों को बंद होने से बचाने के लिए अभियान चलाना
– भारत की शैक्षणिक पाठ्यक्रमों में वैज्ञानिकता सोच, रोजगार परक एवं गुणवत्ता पुर्ण शिक्षा को बढ़ावा कैसे दिया जाए
– 50 की आयु पुर्ण कर लेने वाले कर्मचारियों की अनिवार्य सेवानिवृत्ति से रोकना
– महिलाओं को प्रत्येक माह मासिक धर्म के दौरान एक दिन की  विशेष अवकाश SPECIAL LEAVE की व्यवस्था-

शिक्षकों को EL,1/2 CL की व्यवस्था
-बेसिक स्कूलों में स्थायी कम्प्यूटर आपरेटर, सफाई कर्मचारी की व्यवस्था
-राष्ट्रीय स्तर एवं राज्य स्तर पर अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जाति शिक्षकों की उत्पीडन जैसे घटना होने GRIEVANCE CELL का निर्माण
-69000 शिक्षक भर्ती में आरक्षित सीटों पर गड़बड़ी
-बेसिक स्कूलों में जितना कक्षा उतने अध्यापक एवं प्रधानाध्यापक की व्यवस्था-बैक लाग भर्ती के व्दारा आरक्षित सीटों पर भर्ती एवं अन्य तत्कालिक विषय। बुद्ध प्रकाश जी ने कहा कि ” ओल्ड पेंशन स्कीम हम शिक्षकों का मौलिक अधिकार है हम इसे लेकर रहेंगे।” जहां पर प्रबोधन करते हुए मा० श्रावण कुमार पटेल जी ने अपनी बात रखते हुए कहा  कि” जब तक अध्यापकगण प्रोटान संगठन से नहीं जुड़ेंगे तब तक अध्यापकों की किसी भी समस्या का समाधान नहीं होने वाली है।

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि आयुo डाo सीमा गौतम ( मंडल उपाध्यक्ष प्रोटान, गोरखपुर) ने कहा की शिक्षक को प्रोटान संगठन शिक्षकों को जुड़कर अपने समस्याओं के समाधान के लिए संघर्ष करना चाहिए। कार्यक्रम के अंत में जिला के कुछ पदों पर चुनाव सम्पन्न हुआ जिसमें प्रोटान के जिला अध्यक्ष पद पर गोरखनाथ भारती, जिला कार्यकारी अध्यक्ष महेश प्रसाद एवं जिला सचिव (व्यवस्थापन) के पद पर राहुल शर्मा जी को चुना गया।

इस कार्यक्रम में मा0 श्रवण कुमार पटेल, मा0 बुद्ध प्रकाश ,माo गोरखनाथ भारती, माo महेंद्र नाथ,मा0 आशीष कुमार, माo राहुल शर्मा,माo वसी अहमद, मा0 आदित्य कुमार,माo बाबूलाल, मा0 भीमसेन गौतम, माo युवराज कुमार, माo दयानंद राव, माo महेश प्रसाद, मा0 विनय कुमार एवं अन्य सम्मानित शिक्षक गण उपस्थित रहे और संगठन को आगे बढ़ाने का दृढ़ संकल्प लिया।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article