संदीप तिवारी, ब्यूरो चीफ, पन्ना (मप्र), NIT:

विगत दिवस यति नरसिंहानंद सरस्वती द्वारा इस्लाम धर्म के पैगंबर मुहम्मद साहब को लेकर बेहद आपत्ति जनक भाषण दिया गया जिससे पूरे देश में मुस्लिम समाज आहत है एवं नरसिंहानंद सरस्वती पर मुकदमा दर्ज करने को लेकर प्रदर्शन किए जा रहे हैं उसी कड़ी में मुस्लिम समाज के अध्यक्ष शहर सदर वसीम खान की अगुवाई में एक प्रतिनिधि मंडल द्वारा थाना अमानगंज में थाना प्रभारी श्री महेंद्र सिंह भदौरिया को आवेदन पत्र दिया गया जिसमें समाज द्वारा नरसिंहानंद सरस्वती पर मुकदमा दर्ज करने की मांग की गई। साथ ही कहा गया की हमारे पैगंबर मुहम्मद साहब की शान में गुस्ताख़ी कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी और ऐसे लोगों पर कठोर कार्यवाही होनी चाहिए जो देश में अपनी जुबान से जहर उगल कर देश की एकता भाईचारे अमन चैन को खत्म करने का प्रयास कर रहे हैं। आवेदन देने वालो में मुख्य रूप से फिरोज़ खान मस्जिद सदर, शहजाद ख़ान, लकी शेख शाहिद ख़ान राजू खान उपस्थित रहे।

