16 साल से कैद महिला को भोपाल पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर किया रेसक्यू, ससुराल वालों ने 2008 से नहीं मिलने दिया था मायके वालों से, घर में कर रखा था क़ैद | New India Times

जमशेद आलम, ब्यूरो चीफ, भोपाल (मप्र), NIT:

https://www.newindiatimes.net/wp-content/uploads/2024/10/VID-20241006-WA0005.mp4

महिला थाना में आवेदक किशन लाल साहू निवासी जिला नरसिंहपुर द्वारा उपस्थित आकर आवेदन दिया गया कि उनकी पुत्री रानू साहू का विवाह 2006 में किया गया था। वर्ष 2008 के बाद से उन्हें पुत्री के ससुराल वालों ने उनसे मिलने नहीं दिया। पुत्री के बेटे और बेटी को भी उससे दूर कर कहीं भेज दिया गया है। ससुराल पक्ष द्वारा प्रताड़ित किये जाने के बाद से उनकी पुत्री की हालत खराब होने के बारे में पड़ोसियों द्वारा खबर दी गई है। बेटी रानू को घर से रेस्क्यू कर उपचार दिलाया जाए एवं ससुराल पक्ष के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही की जाए।

आवेदन प्राप्त होते ही मामलें से वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया तथा उनके मार्गदर्शन में पीड़िता के परिजनों को हमराह लेकर एनजीओ तथा महिला थाना व जहांगीराबाद पुलिस स्टाफ की मदद से महिला रानू को रेस्क्यू किया गया। महिला बोलने की स्थिति में नही थी। उपचार हेतु परिजनों के साथ अस्पताल रवाना किया गया।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article

Exit mobile version