मिशन शक्ति के विशेष अभियान फेज-5 के तहत जनपद के सभी थानों द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्र में महिलाओं एवं बालिकाओं को किया जा रहा है जागरुक | New India Times

हनीफ खान, ब्यूरो चीफ, मिर्जापुर (यूपी), NIT:

मिशन शक्ति के विशेष अभियान फेज-5 के तहत जनपद के सभी थानों द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्र में महिलाओं एवं बालिकाओं को किया जा रहा है जागरुक | New India Times

प्रदेश सरकार द्वारा महिला सुरक्षा, सम्मान व स्वावलम्बन हेतु शारदीय नवरात्र के पर्व पर चलाए जा रहे “मिशन शक्ति” के विशेष अभियान फेज-5 के तहत 90 दिवसीय विशेष अभियान चलाया जा रहा है । उक्त अभियान के क्रम आज दिनांकः05.10.2024 को पुलिस अधीक्षक मीरजापुर “अभिनन्दन” के निर्देशन महिला बीट/शक्ति दीदी तथा महिला हेल्प डेस्क के माध्यम से जनपद के समस्त थानों पर आउटरीच प्रोग्राम के माध्यम से अपने-अपने थाना क्षेत्र अंतर्गत जनपद की एन्टीरोमियो/महिला बीट आरक्षी पुलिस टीम द्वारा रोडवेज/सार्वजनिक स्थानों/प्रमुख चौराहों/कस्बों/ बाजारों/मन्दिर/शापिंग मॉल/भीड़भाड़ वाले इलाकों/स्कूलों/कॉलेजों/कोचिंग संस्थानों तथा गांवों में पहुंचकर बालिकाओं/छात्राओं एवं महिलाओं को बाल विवाह ,पाक्सो एक्ट, एवं गुड टच-बेड टच, महिला उत्पीड़न की रोकथाम संबंधी अधिकारों एवं महिला उत्पीड़न के संबंध में पुलिस द्वारा की जाने वाली कार्यवाही के बारे में जागरूक किया गया तथा प्रदेश सरकार द्वारा महिला सशक्तिकरण हेतु चलायी जा रही विभिन्न योजनाओ मुख्यमंत्री सुमंगला योजना ,निराश्रित महिला पेंशन योजना, उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन, बैकिंग कॉरस्पोडेंट सखी, मुख्यमत्री सामूहिक विवाह योजना, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना व राष्ट्रीय पोषण मिशन के संबंध मे विस्तृत जानकारी दी गयी । सोशल मीडिया पर फैल रही अफवाहो एवं साइबर क्राइम के बारें में जागरुक कर साइबर हेल्पलाइन नम्बर-1930 सहित विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों यथा- 1090-वीमेन पॅावर लाइन, 181- महिला हेल्प लाइन, 108-एम्बुलेंस सेवा, 1076- मुख्यमंत्री हेल्पलाइन, 112-पुलिस आपातकालीन सेवा, 1098- चाइल्ड लाइऩ, 102-स्वास्थ्य सेवा आदि के विषय मे पुलिस की पाठशाला/चौपाल लगाकर जागरूक किया गया।
शारदीय नवरात्र के पर्व पर चलाए जा रहे “मिशन शक्ति” के विशेष अभियान फेज-5 के तहत 90 दिवसीय विशेष अभियान में 10-10 दिवस की अवधि के 09 विशेष अभियानों का विवरण निम्नवत् है:-
1️⃣महिलाओं से संबंधित साइबर अपराध के पंजीकृत अभियोगों एव प्रार्थना पत्रों का शत प्रतिशत निस्तारण करने के लिये “ऑपरेशन गरुण” चलाया जा रहा है।
2️⃣एसिड की अवैध बिक्री के विरूद्ध “ऑपरेशन शील्ड” अभियान चलाया जा रहा है।
3️⃣अश्लील सीडी/डीवीडी/पुस्तकें साहित्य सामग्री आदि की चेकिंग, बरामदगी एवं जब्तीकरण के लिये “ऑपरेशन डिस्ट्राय” चलाया जा रहा है ।
4️⃣बालश्रम, भिक्षावृत्ति एंव बाल विवाह के विरूद्ध प्रदेश स्तरीय अभियान चलाकर बालक/बालिकाओं को अवमुक्त कराने हेतु “ऑपरेशन बचपन” चलाया जा रहा है ।
5️⃣गुमशुदा बच्चों/बालिकाओं हेतु रेलवे स्टेशनों,बस स्टेशनों, बाल गृहों व एनजीओ द्वारा संचालित आश्रय ग्रहों आदि का भौतिक निरीक्षण करना एवं बरामद बच्चों को पुनर्वासित करने के लिये अभियान “ऑपरेशन खोज” चलाया जा है ।
6️⃣महिला स्कूल/कालेज के आसपास तथा वल्नरेबल स्पॉट्स पर अवांछनीय तत्वों व मनचलों के विरुद्ध “ऑपरेशन मजनू” चलाया जा है ।
7️⃣शराबी नशेडी एंव अन्य प्रकार के मादक पदार्थों के सेवन करने वाले अभ्यस्त व्यक्तिय़ों के विरूद्ध निरोधात्मक कार्यवाही सुनिश्चित करने एवं ऐसे संदिग्ध स्थलों का चिन्हीकरण करते हुये विधिक कार्यवाही सुनिश्चित कराने के लिये “ऑपरेशन नशा मुक्ती” अभियान चलाया जा रहा है ।
8️⃣मानव तस्करी कर लायी गयी महिलाओं बालिकाओं को रेस्क्यु करना एवं उन्हे पुनर्वासित करने के संबंध में विधिक कार्यवाही करने हेतु “ऑपरेशन रक्षा” चलाया जा रहा है ।
9️⃣महिला सम्बन्धी अपराधों मे वांछित/प्रकाश मे आये अभियुक्तों तथा जेल से बाहर आये अभियुक्तों के विरूद्ध कार्यवाही हेतु “ऑपरेशन ईगल” चलाया जा रहा है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article