7 अक्टूबर को सतपाल तंवर मुंबई में शाम 4 बजे जुहू के एक कार्यक्रम में होंगे शामिल, समर्थकों में भारी जोश, तंवर के आगमन से युवाओं में खासा क्रेज | New India Times

फैयाज़ खान, मुंबई (महाराष्ट्र), NIT:

7 अक्टूबर को सतपाल तंवर मुंबई में शाम 4 बजे जुहू के एक कार्यक्रम में होंगे शामिल, समर्थकों में भारी जोश, तंवर के आगमन से युवाओं में खासा क्रेज | New India Times

हरियाणा के लाल कहे जाने वाले भीम सेना के संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष नवाब सतपाल तंवर 7 अक्तूबर को सपनों की नगरी मुंबई पधार रहे हैं। मिली जानकारी के मुताबिक तंवर शाम 4 बजे जुहू में एक कार्यक्रम में शामिल होने आ रहे हैं। उनके आने की सूचना से समर्थकों में भारी जोश है। कहा जा रहा है कि दूसरी बार मुंबई आगमन पर भीम सेना प्रमुख नवाब सतपाल तंवर का भव्य स्वागत किया जाएगा।

लोगों में यह निराशा भी बताई जा रही है कि करीब 10 महीने पहले सतपाल तंवर बिना किसी को बताए मुंबई आकर लौट गए थे। इस दौरान वे निजी तौर पर मायानगरी में आए थे। समर्थकों को सूचना दिए बगैर ही तंवर मुंबई आकर वापस दिल्ली लौट गए थे। जिससे समर्थक खासे नाराज थे।

अबकी बार तंवर ने सभी की शिकायतों का समाधान करने का वादा और मुंबई में सभी से मिलने का वादा किया है। इस बार सतपाल तंवर की चीफ सेक्रेटरी नेहा शर्मा ने अग्रिम प्रेस बयान जारी कर दिया है। जिसमें बताया गया है कि भीम सेना प्रमुख सतपाल तंवर 7 अक्टूबर की शाम 4 बजे जुहू में होने वाले एक कार्यक्रम में शामिल होंगे। इस सूचना से मुंबई के युवाओं में खासा क्रेज देखा जा रहा है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version