इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट गीडा गोरखपुर के बीटेक कंप्यूटर साइंस द्वितीय वर्ष के पांच  छात्र ने मिलकर किया नम्बर प्लेट तैयार | New India Times

मुकेश कुमार रावत, पीपीगंज/गोरखपुर (यूपी), NIT:

https://www.newindiatimes.net/wp-content/uploads/2024/10/VID-20241005-WA0150.mp4

इंस्टिट्यूट ऑफ टैक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट गीडा गोरखपुर के बीटेक कंप्यूटर साइंस द्वितीय वर्ष के पांच  छात्र, अदिती श्रीवास्तव, आस्था त्रिपाठी, अदिति विश्वकर्मा, और अंशित श्रीवास्तव ने मिलकर शहर में शहर के अंदर बढ़ते जाम ट्रैफिक की समस्याओं देखते हुए एक ऐसे हाईटेक नंबर प्लेट जैमर तैयार किया हैं जो शहर को जाम की समस्याओं से निजात दिला सकता है।

https://www.newindiatimes.net/wp-content/uploads/2024/10/VID-20241005-WA0148.mp4

आईटीएम गीडा बीटेक इंजीनियरिंग के 5 छात्रों ने भविष्य के स्मार्ट सिटी के लिये एक ऐसा नंबर प्लेट जैमर तैयार किया है। जो बिना परमिट के सिटी के अंदर चलने वाली ई- रिक्शा, ऑटो रिक्शा के साथ बड़े वाहनों को नो इंट्री जोन में प्रवेश करने पर रोक सकता है। छात्रों ने एक ऐसे वाहन नंबर प्लेट जैमर तैयार किया है जो ई रिक्शा ऑटो रिक्शा तथा बड़े वाहन के इंजिन को लॉक कर सकता है।

https://www.newindiatimes.net/wp-content/uploads/2024/10/VID-20241005-WA0147.mp4

छात्रा अदिति ने बताया जैसे मोबाइल नेटवर्क को जाम करने के लिये मोबाइल नेटवर्क जैमर का इस्तेमाल किया जाता है उसी प्रकार हम बिना परमिट वाले वाहनों को सिटी के बाहर ही हाईटेक नंबर प्लेट के माध्यम से उनको वार्निंग देते हैं की  इसे बनाने में हमने, रेडियो, ट्रांसमिटर, रिसिवर, जैमर सर्किट, रेड इंडिकेटर, स्विच, वॉइस मॉडुल पीसीबी, 3.7 वोल्ट बैटरी, इत्यादि उपकरणों का प्रयोग किया गया है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version