मेघनगर फुटतालाब में पारंपरिक गुजराती गरबो के साथ हो रही मां की आराधना, झाबुआ और पेटलावद से भी पहुंच रहे हैं लोग | New India Times

रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:

मेघनगर फुटतालाब में पारंपरिक गुजराती गरबो के साथ हो रही मां की आराधना, झाबुआ और पेटलावद से भी पहुंच रहे हैं लोग | New India Times

मेघनगर थारा बिना श्याम से लेकर मैया की चुनर उड़ी जाए तक पारंपरिक गरबो का रंग फुटतालाब की पवित्र धरा पर गहरा होता हुआ दिखाई दे रहा है। महोत्सव के दूसरे दिन आयोजन को देखने और गरबा खेलने के लिए आसपास के ग्रामीण अंचलों के साथ झाबुआ और पेटलावद से भी लोग पहुंच रहे हैं, शुक्रवार शाम को मां की महाआरती करने के बाद समाजसेवी और आयोजन समिति के वरिष्ठ सदस्य श्रीसुरेश चंद्र पूरणमल जैन श्रीमती सीमा जैन और राजेश रिंकू जैन ने उपस्थित जनसमूह का अभिवादन कर सभी से अधिक से अधिक संख्या में आयोजन में आने का अनुरोध किया।

मेघनगर फुटतालाब में पारंपरिक गुजराती गरबो के साथ हो रही मां की आराधना, झाबुआ और पेटलावद से भी पहुंच रहे हैं लोग | New India Times

उल्लेखनीय है कि प्रतिवर्ष श्री वनेश्वर मारुति नंदन हनुमान मंदिर पर होने वाले इस नवरात्रि गरबा महोत्सव को लेकर श्रद्धालुओं और फुटतालाब में आने वाले लोगों में भावनात्मक उत्साह दिखाई देता है आयोजन के दूसरे दिन इस उत्साह में प्रतीकात्मक वृद्धि दिखाई दी लोग अलग-अलग ग्रामीण क्षेत्र से गरबा करने के लिए पहुंचे वहीं गुजरात के पारंपरिक गरबा गायन को लोगों तक अपनी आवाज के माध्यम से पहुंच रहे गुजरात के गायको की भी जमकर सराहना की जा रही है।

मेघनगर फुटतालाब में पारंपरिक गुजराती गरबो के साथ हो रही मां की आराधना, झाबुआ और पेटलावद से भी पहुंच रहे हैं लोग | New India Times

आयोजन में पारंपरिक परिधानों में गरबा करती ग्रामीण युवतियों और युवाओं को देखने के लिए और उनके उत्साहवर्धन के लिए भी बड़ी संख्या में लोग पंडाल के आसपास बैठे हुए दिखाई दिए आयोजन समिति की युवा इकाई के सदस्य जैकी जैन ने प्रतिदिन यहां होने वाली श्री राम भक्त हनुमान की महा आरती मैं सम्मिलित होने के लिए भी लोगों से आग्रह किया है। आयोजन में पुलिस प्रशासन की व्यवस्था की लगातार सराहना की जा रही है वही प्रशासन का सहयोग भी लगातार इस आयोजन को मिल रहा है। आयोजन स्थल के आसपास पार्किंग की सुगम व्यवस्था भी की गई है। वही आगंतुकों को समस्या ना हो इसके लिए बैरिकेड भी बनाए गए हैं साथ ही प्रवेश द्वार के आसपास सुरक्षा व्यवस्था भी की गयी है। गुजरात के भजनों गरबो पर श्रद्धालुओं का उत्साह देखते ही बन रहा है।

By nit

Exit mobile version