रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी, प्रियस पडियार, झाबुआ (मप्र), NIT:

वन्दे मातरम दशहरा मैदान मेघनगर में पावन सिद्ध दरबार में नवरात्रि के प्रथम दिन घट स्थापना के लिए मां की अखंड ज्योत बड़ी धूमधाम से मेघेश्वर महादेव (शंकर मंदिर) से लाई गई जिसमें बड़ी संख्या में माता बहने बालिकाएं श्रद्धालु भक्तगण सम्मिलित हुए उसके पश्चात वंदे मातरम ग्रुप के सभी सदस्य एवं श्रद्धालुओ ने मां शैलपुत्री का विधि विधान से पूजन कर शुभ मुहूर्त में स्थापना की गई।

दशहरा मैदान वंदे मातरम ग्रुप के नेतृत्व में प्रथम दिवस का आयोजन सफल रहा आरती में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए और मातारानी के दर्शन का लाभ लिया। रात्रि में दशहरा मैदान में भव्य डांडिया रास में मां मुगल आर्केस्ट्रा म्यूजिक पार्टी गुजरात के अहमदाबाद, प्रसिद्ध रोहित डीजे रतलाम, एवं आर,सी,एफ, म्यूजिक साउंड के साथ माता के दरबार में दशहरा मैदान में माता जी की आराधना में आकर्षक प्रस्तुतियां दे रहा है आरती में भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे रहें हैं।
उक्त जानकारी मीडिया प्रभारी प्रियस पडियार द्वारा दी गई, वंदे मातरम ग्रुप के कैलाश पडियार, हितेश पडियार, पूर्व सरपंच नटवर बामनिया, दिनेश पडियार,अनमोल पडीयार, साऊल पडियार,यश पडीयार, दक्षय पडियार, प्रशांत पडियार, सफल पडियार, गोलू बृजवासी, बंटू भंडारी, सुरेश ओझा, प्रांजल शर्मा, वैभव प्रजापत, सचिन पांचाल, वैभव शर्मा, देऊ शर्मा, उमेश राठौर, तरुण मकवाना, नाना पडीयार, अभिषेक बृजवासी, बृजेश नायक, सीतीज प्रजापत, अर्पण बृजवासी, रहस्य पडियार, विक्की भंडारी, जयंत शर्मा, वंदे मातरम ग्रुप के सदस्य व्यवस्था कर शोभा बढ़ा रहे हैं।
