फुट तालाब में हुआ भक्ति की गौरव शाली परंपरा का प्रारंभ, पहले दिन से ही उमड़ी आस्थाएं, श्री जैन ने परिवार के साथ की महा आरती | New India Times

रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी, प्रियस पडियार, झाबुआ (मप्र), NIT:

फुट तालाब में हुआ भक्ति की गौरव शाली परंपरा का प्रारंभ, पहले दिन से ही उमड़ी आस्थाएं, श्री जैन ने परिवार के साथ की महा आरती | New India Times

मेघनगर फुट तालाब में भक्ति की गौरवशाली परंपरा का प्रारंभ उत्साह और मां की पवित्र स्थापना के साथ हुआ। आयोजन में सबसे पहले श्रीगणेश वंदना श्री रामभक्त हनुमान जी और माँ की महाआरती की गयी। इसके पश्चात प्रदेश के प्रसिद्ध तीर्थस्थल श्री वनेश्वर मारुति नंदन कुटीर हनुमान मंदिर में गरबो का प्रारंभ हुआ। पहले दिन ही बड़ी संख्या में लोग मंदिर दर्शन और गरबो को देखने पहुंचे।

फुट तालाब में हुआ भक्ति की गौरव शाली परंपरा का प्रारंभ, पहले दिन से ही उमड़ी आस्थाएं, श्री जैन ने परिवार के साथ की महा आरती | New India Times

आयोजन समिति के वरिष्ठ सदस्य सुरेश चंद्र पूरणमल जैन राजेश रिंकू जैन, महंत मुकेशदास महाराज जैकी जैन ने बताया की आयोजन को लेकर पिछले कई दिनों से तैयारियां की जा रही थी। पंडाल और पूरे प्रांगण की सजावट का काम भी श्रद्धालुओं की उपस्थिति को देखते हुए किया गया है साथ ही बस सेवा भी साई चौराहे से निःशुल्क की गयी है।

श्री जैन ने विशेष रूप से ग्रामीणों से आयोजन में आने का आग्रह किया। श्री जैन ने परिवार के साथ महाआरती कर आम लोगों से भी पूजन के पवित्र क्रम में भाग लेने का आग्रह किया। पहले दिन गुजरात के बड़ौदा अहमदाबाद इंदौर के कलाकारों ने गरबो की आकर्षक की प्रस्तुतियां दी। पारंपरिक गरबो के गायन से पंडाल भक्तिमय और आस्था से सजा हुआ दिखाई दिया। गरबो की पारंपरिक वेशभूषा के साथ गरबों के माध्यम से मां की स्तुति करती युवतियां आस्था से ओतप्रोत दिखाई दी। समिति के राजेश रिंकू जैन ने जिले वासियों से आयोजन में आकर भक्ति के इस पावन पर्व में भाग लेने की अपील की है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version