आशिफ शाह, ब्यूरो चीफ, भिंड (मप्र), NIT:

श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय भिण्ड श्री असित यादव के निर्देशन में एवं अति. पुलिस अधीक्षक महोदय भिण्ड और एसडीओपी महोदय लहार के मार्गदर्शन में अप.क्र.187/2024 धारा 65 (2) बीएनएस 5 एम/6 पाक्सो एक्ट के आरोपी को आज दिनांक 03.10.2024 को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है, जानकारी के अनुसार दिनांक 02.10.2024 को फरियादिया की शिकायत पर थाना दबोह में अपराध पंजीबद्ध कराया गया था।
जिसमें फरियादिया के द्वारा बताया गया था कि ग्राम जाखौली में दिनांक 01.10.2024 को आरोपी के द्वारा 9 वर्षीय बालिका के साथ गलत काम किया था बालिका ने घटना अपने परिजनों को बताई थी तब पीड़िता के परिजन पीड़िता को लेकर थाना पर आये थे थाने पर तत्काल पीड़िता की शिकायत पर एफआईआर दर्ज कर पीड़िता का मेडीकल जिला अस्पताल भिण्ड से कराया गया था पीड़िता की स्थिति सामान्य है आरोपी घटना समय से फरार था जिसकी तलाश हेतु थाने से टीम लगाकर गिरफ्तारी के प्रयास किये गये थे जो आरोपी को चन्द घण्टों में गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय लहार पेश किया गया।
आरोपी की गिरफ्तारी में सराहनीय भूमिका:- निरी. राजेश शर्मा थाना प्रभारी दबोह, उनि. रविन्द्र माँझी, प्रआर. 46 आकाश केन, आर.37 रमाकान्त राठौर की विशेष भूमिका रही।
