मुबारक अली, ब्यूरो चीफ, शाहजहांपुर (यूपी), NIT:

एसओजी, सर्विलांस सेल और थाना रोजा पुलिस ने झारखंड राज्य के रहने वाले योगेंद्र कुमार जनपद हजारीबाग, रामजीवन जनपद चतरा, बबलू कुमार जनपद चतरा, अरविंद कुमार थाना तिलहर जिला शाहजहांपुर को किया गिरफ्तार। इनके कब्जे से 8 किलो 354 ग्राम अफीम बरामद। जिसकी बाजार में कीमत 25 लख रुपए बताई जा रही है।
धर्मेंद्र कुमार एसओजी प्रभारी, राजीव कुमार थाना रोजा प्रभारी, वरिष्ठ उप निरीक्षक जुगुल किशोर, हेo कांo सुशील कुमार शर्मा, खालिद हुसैन, उo निo राजेश कुमार, शिवम कुमार, प्रभात चौधरी आदि पुलिस टीम ने सूचना पर झारखंड से खरीद कर लखनऊ से बस से दिल्ली जा रहे थे तस्कर जिस बस में सवार थे वह बस में कुछ खराबी आ गई और शाहजहांपुर के अटसलिया पुल, बरेली हाइवे के सड़क किनारे उतर कर दूसरी बस का इंतजार कर रहे थे कि एसओजी और थाना रोजा पुलिस टीम ने चारो को धरदबोचा।
संजय कुमार एसपी सिटी ने बताया कि सूचना मिली थी कि कुछ लोग अवैध मादक पदार्थ लखनऊ से दिल्ली लेकर जा रहे हैं एसओजी, सर्विसलांस सेल, थाना रोजा पुलिस ने टीम के साथ चार लोगों को गिरफ्तार किया तीन झारखंड के एक थाना तिलहर जनपद शाहजहांपुर का है इनके कब्जे से लगभग सवा तीन किलो अफीम बरामद की है जिसकी बाजार में कीमत 25 लख रुपए है।
