रामगढ़ ताल थाना क्षेत्र अंतर्गत कार सवार पर बदमाशों ने किया 10 राउंड फायर, बाल-बाल बची जान | New India TimesOplus_131072

मुकेश कुमार रावत, रामगढ़ ताल/गोरखपुर (यूपी), NIT:

https://www.newindiatimes.net/wp-content/uploads/2024/10/VID-20241003-WA0020.mp4

गोरखपुर जनपद के रामगढ़ ताल थाना क्षेत्र अंतर्गत एक युवक अपने कार से किसी कार्य के लिए जा रहा था कि अचानक पांच की संख्या में पहुंचे बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी, लगभग 10 राउंड फायर करने के बाद बदमाश वहां से फरार हो गए। भगवान की ऐसी कृपा रही की कार चालक सहित कार में सवार सभी लोग बच गए।

https://www.newindiatimes.net/wp-content/uploads/2024/10/VID-20241003-WA0021.mp4

वहीं कार चालक का कहना है कि मेरे भाई से विशाल यादव और शुभम यादव नामक लड़कों से विवाद हुआ था जिसके बाद हमने थाने पर तहरीर दी थी अभी कोई कार्रवाई नहीं हुई थी लेकिन उनकी धमकी मिलनी शुरू हो गई थी। उन्होंने कहा कि अगर केस वापस नहीं लिया तो हत्या भी हो सकती है, इसके बाद आज उन्होंने इस घटना को अंजाम दिया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। वहीं घटना की सूचना मिलने पर मौके पर एसपी सिटी अभिनव त्यागी भी पहुंचे थे फिलहाल उन्होंने अभी कोई भी बयान देने से मना किया है। इतना ही कहा कि जांच होने के बाद ही कुछ मामला प्रकाश में आएगा फिलहाल पीड़ित ने अपना बयान दिया है पीड़ित ने अपना नाम विपिन कनौजिया बताया है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version