मां ने अपनी और देवरानी की बेटी को फांसी देने के बाद खुद ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या करने की कोशिश में हुई गंभीर रूप से घायल | New India Times

शमसुद्दोहा, ब्यूरो चीफ, गोरखपुर (यूपी), NIT:

मां ने अपनी और देवरानी की बेटी को फांसी देने के बाद खुद ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या करने की कोशिश में हुई गंभीर रूप से घायल | New India Times

गोरखपुर शहर के गोरखनाथ थाना क्षेत्र के अंतर्गत चक्का हुसैन पचपेड़वा मोहल्ला में शिव प्रसाद चौहान की पुत्रवधू बिंदु चौहान (30 वर्ष) मानसिक रूप से ग्रसित है। वह आज अपनी बेटी उम्र 5 वर्ष और अपने देवर की पुत्री ढाई वर्ष को अपने घर में ही फांसी लगा दी तथा उनकी मृत्यु हो जाने पर रस्सी को काटकर पलंग पर लेटा दी और स्वयं ट्रेन से कटने के लिए रेलवे क्रॉसिंग के पास चली गई और ट्रेन के आगे कूद गई जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई जिसे बीआरडी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है जिसकी हालत गंभीर बनी हुई है। घटना की सूचना प्राप्त होते ही घटनास्थल पर पुलिस अधीक्षक नगर कार्यवाहक एसएसपी अभिनव त्यागी अपने सहयोगी क्षेत्राधिकारी गोरखनाथ रवि कुमार सिंह के साथ पहुंचकर घायल महिला को बीआरडी मेडिकल कॉलेज पहुंचवाया जहां महिला की स्थिति नाजुक बनी हुई है महिला सामान्य परिवार की बताई जा रही है जिसका मानसिक संतुलन ठीक नहीं रहता है उसी का नतीजा रहा कि अपनी 5 साल की पुत्री व देवर की ढाई साल की पुत्री की फांसी लगाकर हत्या कर खुद ट्रेन के आगे खुद गई जो बीआरडी मेडिकल कॉलेज में जिंदगी मौत से झूल रही है। धायल महिला के घर पर ससुर देवर और देवर की पत्नी है, घायल महिला का पति हैदराबाद में काम करता है।

By nit

Exit mobile version