रफीक़ आलम, दमुआ/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

दमुआ के इंदिरा चौक में कांग्रेसियों ने गांधी जयंती पर महात्मा गांधी को श्रद्धासुमन अर्पित किए वक्ताओं ने महात्मा गांधी ने देश को आजादी दिलवाने में दिए गये योगदान सत्य अहिंसा का संदेश पूरे विश्व को दिया जिससे भारत की एक पहचान बनी। पूरे देश में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 155 वीं जयंती मनाई जा रही है। साथी पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती मनाई गई। दोनों महापुरुषों की छायाचित्र पर सभी ने श्रद्धा सुमन अर्पित किये।
उनके द्वारा दी गई सत्य अहिंसा बलिदान, भाईचारे व स्वच्छता का संदेश दिया गया, इस अवसर पर विधायक निधि से दो टेंकर जो फायर फाइटर से सुविधा से लैश है। दमुआ नगर पालिका की सीएमओ सुश्री पूजा बुनकर को शहर की जनता के लिए समर्पित किया गया। इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विनोद निरापुरे, लखन पंडोले, छोटू पाठक, सुभाष गुलबाके, मनोज ठाकुर, मुंतज़िर खान, नीटू गांधी, व महिलाएं बड़ी संख्या में कांग्रेसी उपस्थित रहे।
