भोपाल के अशोका गार्डन स्थित 2 गैस रिफिलिंग सेंटर पर खाद्य विभाग ने की कार्यवाही | New India Times

अबरार अहमद खान/मुकीज खान, भोपाल (मप्र), NIT:

भोपाल के अशोका गार्डन स्थित 2 गैस रिफिलिंग सेंटर पर खाद्य विभाग ने की कार्यवाही | New India Times

भोपाल में अवैध गैस रिफलिंग तथा घरेलू गैस के दुरूपयोग की शिकायतों पर जांच एवं सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में कल 30 सितंबर को जिला खाद्य कार्यालय भोपाल के अधिकारियों द्वारा अशोका गार्डन स्थित ऋषि इंटरप्राइजेस एवं प्रीति होम एप्लाइंसेस भोपाल के संस्थानों पर जांच की कार्रवाई की गई। इस दौरान कुल 31 घरेलू-व्यवसायिक सिलेंडर, इलेक्ट्रॉनिक तौल कांटे और अन्य उपकरण जब्त किए गए हैं।

जिला आपूर्ति नियंत्रक भोपाल सुश्री मीना मालाकार ने जानकारी दी है कि ऋषि इंटरप्राइजेस के यहां एक घरेलू गैस सिलेण्डर, एक व्यवसायिक गैस सिलेण्डर आंशिक भरे हुए, सात खाली सिलेण्डर एवं 5 गैस अंतरण यंत्र जब्त किये गये। इसी तरह प्रीति होम एप्लाइंसेस भोपाल के यहां 13 घरेलू गैस सिलेण्डर, जिसमें 10 भरे, एक आंशिक भरा और 2 खाली, 5 किलोग्राम के अमानक स्तर के 7 खाली गैस सिलेण्डर, 5 किलोग्राम के व्यवसायिक गैस सिलेण्डर एक आंशिक भरा, 3 किलोग्राम के अमानक स्तर के 2 खाली सिलेण्डर, एक तौल कांटा और 2 गैस अंतरण यंत्र जब्त कर मौके पर पंचनामा बनाया गया एवं आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 के तहत प्रकरण दर्ज किये गये हैं।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version