महिला पुलिस कर्मी को धोखा दे कर शादीशुदा पुलिस इंस्पेक्टर ने की शादी, इंसपेक्टर के खिलाफ बलात्कार का मामला दर्ज | New India Times

सरवर खान जरीवाला, भोपाल, NIT;​महिला पुलिस कर्मी को धोखा दे कर शादीशुदा पुलिस इंस्पेक्टर ने की शादी, इंसपेक्टर के खिलाफ बलात्कार का मामला दर्ज | New India Timesमप्र पुलिस के एक पुलिस इंस्पेक्टर ने पहले महिला असिस्टेंट स​ब-इंस्पेक्टर (एएसआई) को अपने प्यार के झांसे में फंसाया और बाद में इंस्पेक्टर ने महिला के साथ आर्य समाज मंदिर नेहरू नगर में शादी भी की थी। शादी होने के बाद महिला एएसआई को पता चला कि उसका पति पहले से ही शादीशुदा है और उसके दो बच्चे भी हैं। जिस बाद महिला पुलिस कर्मी ने इंस्पेक्टर के खिलाफ पुलिस थाने में मामला दर्ज करवाया।मिली जानकारी के अनुसार पीड़ित महिला एएसआई ने बीती 7 जुलाई 2015 को इंस्पेक्टर काशीराम पचौले पिता आशाराम पचौले निवासी संजीव नगर पुलिस कालोनी नेवरी भोपाल, के खिलाफ जहांगीराबाद थाने में शादी का झांसा देकर बलात्कार करने और जान से मारने की धमकी देने का मामला दर्ज करवाया था।​​महिला पुलिस कर्मी को धोखा दे कर शादीशुदा पुलिस इंस्पेक्टर ने की शादी, इंसपेक्टर के खिलाफ बलात्कार का मामला दर्ज | New India Timesपीड़ित महिला एएसआई ने मीडिया को बताया किदो साल से अधिक वर्ष निकल जाने के बाद भी वरिष्ठ पुलिस अधिकारी इंस्पेक्टर काशीराम पचौले के खिलाफ कोई विभागीय कार्रवाई नहीं कर रहे हैं।

पीड़िता का आरोप है कि काशीराम पचौले का साला राजेन्द्र कुमार वर्मा, भिंड में एडिशनल एसपी है। इन्हीं के दबाव के चलते पुलिस महकमा इंस्पेक्टर काशीराम के खिलाफ कोई सख्त कदम नहीं उठा रहा है। पीड़िता का यह भी आरोप है कि काशीराम की पत्नी भी उसे जान से मारने की धमकी दे रही है।

पीड़िता का कहना है कि काशीराम पूर्व में पीएचक्यू भोपाल में एडीजी अधिकारी का पीए था। वर्तमान में उसकी पोस्टिंग पुलिस ट्रेनिंग स्कूल पंचमढ़ी में है। पीड़िता आज सोमवार को भोपाल कोर्ट में अपनी पेशी अटेंड करने के लिए पहुंची थी। पीड़िता ने पुलिस विभाग से इंस्पेक्टर काशीराम पचौले के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है।

By nit

Exit mobile version