जामनेर में जाती सम्मेलनों की भरमार, आरक्षण में वर्गीकरण के फैसले पर सभी राजनीतिक पार्टियों ने साधी चुप्पी | New India Times

नरेन्द्र कुमार, ब्यूरो चीफ़, जलगांव (महाराष्ट्र), NIT:

जामनेर में जाती सम्मेलनों की भरमार, आरक्षण में वर्गीकरण के फैसले पर सभी राजनीतिक पार्टियों ने साधी चुप्पी | New India Times

भारत के स्वाधीनता आंदोलन में मातंग समाज का योगदान काफ़ी बड़ा है। जामनेर में हम जल्द हि अन्ना भाऊ साठे का भव्य स्मारक बनाएंगे। सारा मातंग समाज हर बार की तरह मेरे साथ है गिरीश महाजन के इस भाषण के बाद विधान पार्षद अमित गोरखे ने कहा कांग्रेस ने मातंग समाज को कभी भी राजकीय न्याय नहीं दिया। जामनेर भाजपा की ओर से आयोजित किए जा रहे जाती सम्मेलनों में गिरीश महाजन के भाषण में समाज के प्रती उनका अथाह प्रेम बदले में मिलने वाला समर्थन और समाज सुधारक का प्रस्तावित स्मारक यह तीन बाते कॉमन है। कुछ दिन पहले जामनेर के समस्त बंजारा लमान समाज की ओर से मंत्री गिरीश महाजन का नागरी सम्मान किया गया।

जामनेर में जाती सम्मेलनों की भरमार, आरक्षण में वर्गीकरण के फैसले पर सभी राजनीतिक पार्टियों ने साधी चुप्पी | New India Times

आने वाले दिनों में भाजपा की ओर से और भी जातियों के सम्मेलनों का आयोजन कराया जा सकता है। सुप्रीम कोर्ट द्वारा दिए गए आरक्षण में वर्गीकरण के फैसले को लेकर कांग्रेस भाजपा ने चुप्पी साध ली है। मातंग समाज सम्मेलन में सरकार के मंत्री के रूप में महाजन इस विषय पर कुछ बोलेंगे ऐसी उम्मीद थी। 2009 के विधानसभा चुनावों के समय भाजपा ने इसी प्रकार से जाती सम्मेलनों का आयोजन कराया था तब के अपने भाषणों में महाजन ने विपक्ष पर मराठा समाज के वोटों का ध्रुवीकरण करने का आरोप लगाया था।

वर्तमान स्थिति में भाजपा विभिन्न जाती सम्मेलनों के जरिए वोटों के ध्रुवीकरण का जो कार्ड खेल रही है उसकी पार्श्वभूमि 2009 में छिपी है। जामनेर निर्वाचन क्षेत्र के आम वोटरों ने कभी भी किसी समाज के विरोध में ध्रुवीकरण की राजनीति को बढ़ावा नहीं दिया। तभी तो 2002 के सांप्रदायिक दंगे के बाद संपन्न जामनेर नगर परिषद चुनाव में NCP के सुभाष उर्फ राजू बोहरा लोकनियुक्त मेयर बने। महाराष्ट्र में प्रचंड रूप से सरकार विरोधी लहर दौड़ रही है बावजूद इसके उत्तर महाराष्ट्र में भाजपा की सीटें बढ़ाने के लिए गिरीश महाजन जाती सम्मेलनों के माध्यम से अगल-अलग तबकों की लामबंदी करते हुए अपनी सीट को सुरक्षित कर नासिक संभागीय दौरे की रणनीति पर काम कर रहे हैं।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version