पंकज शर्मा, ब्यूरो चीफ, धार (म.प्र.), NIT:

जिला कलेक्टर श्री प्रियंक मिश्रा एवं पुलिस अधीक्षक धार श्री मनोज कुमार सिंह के निर्देशन में क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी तथा थाना प्रभारी यातायात अपने अपने अमले के साथ संयुक्त रूप से शहर के प्रमुख चौराहों पर चेकिंग की गई। वाहन चेकिंग के दौरान वाहनों के दस्तावेज़ के साथ ही सुरक्षा संसाधन जैसे अग्निशमन यंत्र, सेफ्टी रेलिंग, आदि की जांच की गई लगभग 30 से अधिक वाहनों को चेक किया गया। जिनमें से 18 वाहनों को विभिन्न धाराओं में चालानी कार्यवाही हेतु निरुद्ध किया गया, क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी धार श्री हृदेश यादव ने बताया में की संपूर्ण जिले में निरंतर अवैध रूप से संचालित शैक्षणिक एवम परिवहन वाहनों के विरुद्ध सख्ती से कार्यवाही की जावेगी। यातायात प्रभारी धार श्री प्रेम सिंह ठाकुर ने बताया कि परिवहन यान की चेकिंग के साथ ही नाबालिक वाहन चालकों के विरुद्ध भी सख्ती से कार्यवाही की जावेगी।
