नरेन्द्र कुमार, ब्यूरो चीफ़, जलगांव (महाराष्ट्र), NIT:

28 सितंबर को समूचे भारत में तमाम ऊपरी एवं निचली अदालतों में आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में लाखों केसेस रफा दफा किए गए। जलगांव जिला सत्र न्यायालय में न्यायाधीश एम क्यू एस एम शेख की अध्यक्षता में 5 हजार 119 केसेस का निपटारा करते हुए 19 करोड़ 49 लाख 71 हजार 909 रुपए वसूलते हुए न्याय के नुख्ते का स्वर बुलंद किया गया। अदालती कामकाज के दौरान सड़क हादसों में पीड़ितों को मुकम्मल हर्जाना अदा करने संबंधी आदेशों को फुर्ती से पारित किया गया। सत्र न्यायालय के सभी मान्यवर न्यायाधीशों के साथ वकील संघ अध्यक्ष एड रमाकांत पाटील, विधि सेवा सचिव एस पी सैय्यद, सरकारी वकील सुरेंद्र काबरा, एड कल्याण पाटील, एड अजय पाटील, एड संदीप पाटील, एड ऐश्वर्या मंत्री, एड लीना म्हस्के ने योगदान दिया।

जामनेर की निचली अदालत में न्यायाधीश डी एम चामले की एकल पैनल के समक्ष एडवोकेट ए एम गोतमारे ने तकरीरें अर्ज की। कुल 981 मामलों में 825 विवाद पूर्व और 156 न्याय प्रक्रिया अधीन मामलों को सुलझाया गया जिसमें 58 लाख 65 हजार 12 रुपए की वसूली करी गई। एक मुकदमें में मुवक्किल की पेशी को दूर दृश्यता प्रणाली से कामकाज में शामिल किया गया एडवोकेट के डी बनकर एडवोकेट रूपाली पाटील ने पैरवी की।
विवाह संस्था से जुड़े छह मामलों में पैनल के समक्ष पति पत्नी के बीच सुलह करवाई गई। न्या बी एम काले, सरकारी वकील अनिल सारस्वत, सहयोगी सरकारी वकील कृतिका भट्, एड एस वाई वाघ, एड आर बी शेख, एड अनिता सपकाले, एड एस आर पाटील, एड पी के पाटील, एड आर बी सुरलकर, एड मिलिंद सपकाले, एड एस डी पाटील ने न्यायिक कामकाज में अपना योगदान दिया।
