जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक की गई आयोजित | New India Times

पंकज शर्मा, ब्यूरो चीफ, धार (म.प्र.), NIT:

जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक की गई आयोजित | New India Times

दिनांक 27/09/2024 को जिला कलेक्टर धार श्री प्रियंक मिश्रा  एवं पुलिस अधिक्षक धार श्री मनोज कुमार सिंह द्वारा  जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक का आयोजन  पुलिस अधीक्षक कार्यालय में किया गया। बैठक में जिले के कुल 16 ब्लैक स्पॉट पर परिशोधन कार्यवाही की समीक्षा की गई। जिला कलेक्टर द्वारा सभी सड़क निर्माण विभागों को ब्लैक स्पॉट पर सुधार कार्य शीघ्र ही संपन्न करने के निर्देश दिए गए।

साथ ही जिले के नेशनल हाईवे एवं स्टेट हाईवे के मीडियन डिवाइडर पर बनाए गए अवैध कट को स्थाई रूप से बंद करने के निर्देश दिए गए। जिला कलेक्टर ने सड़क निर्माण विभाग को निर्देश दिए की अवैध रूप से डिवाइडर को क्षतिग्रस्त करने वालों के विरुद्ध सख्ती से कार्यवाही करते हुए FIR दर्ज कराई जावे साथ ही मार्ग पर अवैध अतिक्रमण के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही की जावे।

जिला कलेक्टर द्वारा अनुभाग स्तर पर अनुविभागीय अधिकारियों द्वारा की गई सड़क सुरक्षा समिति की बैठक की समीक्षा की गई, जिले के सभी अनुविभागीय अधिकारी को सड़क दुर्घटनाओं में अनुभाग स्तर पर लगातार समीक्षा कर सुधार कार्य करने एवं दुर्घटनाओं की रोकथाम हेतु निरंतर प्रयास करने के निर्देश दिए। बैठक के दौरान पीथमपुर औद्योगिक क्षेत्र में यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ करने हेतु विभिन्न प्रस्तावों पर चर्चा कर सभी विभागों को आवश्यक निर्देश दिए।

पुलिस अधीक्षक धार द्वारा परिवहन विभाग एवं पुलिस को संयुक्त रूप से जिले में संचालित अवैध शैक्षणिक वाहनों के विरुद्ध कार्यवाही के निर्देश दिए गए। साथ ही सभी थाना क्षेत्रों में विशेष अभियान चलाकर बिना हेलमेट, शराब पीकर वाहन चलाने, नाबालिक द्वारा वाहन चलाने एवं गलत दिशा में वाहन चलाने वालों के विरुद्ध सख्ती से कार्यवाही करने के निर्देश दिए। समस्त थाना क्षेत्रों में जागरूकता एवं रोको रोको अभियान संचालित किए जाने के निर्देश दिए।

विदित है की जिला कलेक्टर श्री प्रियंक मिश्रा एवं पुलिस अधीक्षक श्री मनोज कुमार सिंह की सड़क सुरक्षा के प्रति संवेदनशीलता के चलते जिले में लगातार सड़क हादसो में कमी लाने के प्रयास किए जा रहे है परिणामस्वरूप पिछले वर्ष की तुलना में इस वर्ष सड़क हादसों में लगभग 18 फीसदी की कमी आई है।

बैठक में क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी श्री हृदेश यादव, कार्यपालन यंत्री लोक निर्माण विभाग श्री जयदेव गौतम, थाना प्रभारी यातायात श्री  प्रेम सिंह ठाकुर सहित सभी विभागों के पदाधिकारीगण सम्मिलित हुए।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version