थांदला विधायक वीर सिंह भूरिया ने अपनी विधायक निधि से किए गए करोड़ों रुपये के कार्यों को जनता के बीच किया साझा | New India Times

रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:

थांदला विधायक वीर सिंह भूरिया ने अपनी विधायक निधि से किए गए करोड़ों रुपये के कार्यों को जनता के बीच किया साझा | New India Times

थांदला विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक वीर सिंह भूरिया ने गुरुवार को विधायक निवास ग्राम खटामा में बैठक का आयोजन किया। विधायक वीर सिंह भूरिया ने बैठक में उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि थांदला विधानसभा क्षेत्र में अभी तक इस वर्ष करीब 1 करोड़ 20 लाख रुपए की डीपी विधायक निधि से मंजूर कर लगवाई जा रही है।

थांदला विधायक वीर सिंह भूरिया ने अपनी विधायक निधि से किए गए करोड़ों रुपये के कार्यों को जनता के बीच किया साझा | New India Times

विधानसभा क्षेत्र में करीबन 40 से 45 हेड पंपों का खनन कर उसे भी चालू किया गया है। विधायक निधि से अभी तक करीबन 40 टैंकर का भी वितरण किया जा चुका है। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए विधायक वीर सिंह भूरिया ने कहा कि थांदला विधानसभा की जनता की मूलभूत सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए उनकी समस्याओं का हल करना मेरी पहली प्राथमिकता रही है।

दूर दराज के आंचलों में भी बिजली पहुंचाने का कार्य किया है। जहां पानी की समस्या थी वह हेडपंप चालू करवाया है साथ ही टैंकरों का भी वितरण किया है जिससे मेरी विधानसभा क्षेत्र की जनता को बिजली पानी की समस्याओं से निजात मिली है।

विधायक वीर सिंह भूरिया ने कार्यकर्ताओं से कहा कि आप सबको भी अपने-अपने क्षेत्र में जनता की मूलभूत सुविधाओं पर ध्यान देकर उनके कार्यों में मदद करना है जिससे जनता का कांग्रेस पार्टी पर हमेशा भरोसा कायम रहे और कांग्रेस पार्टी के साथ हर व्यक्ति जुड़ा रहे। इस अवसर पर थांदला विधानसभा क्षेत्र के समस्त कांग्रेस कार्यकर्ता, पंच, सरपंच, जनपद सदस्य, जिला पंचायत सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version