त्रिवेंद्र जाट, देवरी/सागर (मप्र), NIT:

माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस से लेकर 2 अक्टूबर महात्मा गांधी के जन्म दिवस के उपलक्ष्य में स्वच्छता पखवाड़ा के अंतर्गत बीकेपी महाविद्यालय देवरी में “संस्कार में स्वच्छता- स्वभाव में स्वच्छता” विषय पर निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान खुशी अहिरवार, द्वितीय स्थान कंचन राजपूत एवं तृतीय स्थान इशिता खटीक ने प्राप्त किया। संचालक डॉ अवनीश मिश्रा एवं राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम अधिकारी संतोष तिवारी, अंजू पाठक सहित महाविद्यालयीन समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।
