बढ़ते मच्छरों के प्रकोप को कम करने के लिए किया गया दवाई का छिड़काव | New India Times

पंकज शर्मा, ब्यूरो चीफ, धार (म.प्र.), NIT:

बढ़ते मच्छरों के प्रकोप को कम करने के लिए किया गया दवाई का छिड़काव | New India Times

धार जिला की ग्राम पंचायत तिरला की ग्राम पंचायत ज्ञानपुरा के सरपंच जीवन निनामा के निर्देश पर बुधवार को ग्राम के तालाब फलिया, आमखेड़ा के गली-मोहल्लों में मच्छर मारने की दवा का छिड़काव कराया गया। मच्छरों के बढ़ते प्रकोप की शिकायत लगातार ग्राम वाले कर रहे थे साथ ही मच्छरों से होने वाले संक्रामक रोगों की शिकायतें भी आ रही थीं जिसे गंभीरता से लेते हुए ग्राम पंचायत सरपंच ने स्वास्थ्य विभाग एवं मलेरिया विभाग को निर्देशित किया। इसके बाद नगर में मच्छर मारने की दवा का छिड़काव हुआ। जीवन निनामा ने कहा नगर में किसी भी तरह की कोई कमी नहीं होने दी जाएगी। उन्होंने ग्रामवासियों से स्वच्छता का विशेष ध्यान रखने की अपील भी की है जिससे होने वाली संक्रामक रोगों से बचा जा सके।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article