स्वच्छता ही सेवा अभियान में हाथ धुलाई करवा दिलाया गया संकल्प | New India Times

रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:

स्वच्छता ही सेवा अभियान में हाथ धुलाई करवा दिलाया गया संकल्प | New India Times

झाबुआ जिले के पिटोल सेक्टर के गैलर बड़ी प्राथमिक शाला में बच्चों को हाथ धुलाई कर स्वच्छता संकल्प दिलवाया गया। इस समय पूरे जिले में कलेक्टर नेहा मीना के निर्देश में एवं मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद झाबुआ के जिला समन्वयक भीम सिंह डामोर के नेतृत्व में झाबुआ के सभी ब्लॉक में स्वच्छता पखवाड़ा चलाया जा रहा है।
उसी के अंतर्गत पिटोल के गेलर बड़ी में छात्र-छात्राओं के बीच स्वच्छता अभियान का कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें जअप के ब्लॉक समन्वयक तोलिया डामोर एवं मेंटर राजेश बैरागी द्वारा विद्यालय के बच्चों को स्वच्छता का महत्व समझाया गया और स्कूल मैदान में कचरा बीना और फिर सभी को हाथ धुलाई करवाई गई। इसके पश्चात सभी ने स्वच्छता जागरूकता हेतु संकल्प लिया। इसमें विद्यालय से प्रभारी छगन गुंडीया एवं शालेय स्टाफ ने अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article