मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, ब्यूरो चीफ, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

अ.भा.जैन पत्रकार संघ के मुख्य संरक्षक हिम्मत मेहता, ऋतुराज बुडावनवाला, मुख्य सलाहकार जवाहर डोसी, राजेश नाहर, संस्थापक अध्यक्ष संजय लोढ़ा की सहमति से प्रदेश अध्यक्ष संदीप डाकोलिया ने संघ के साथी त्रिलोक पोरवाल जैन को बुरहानपुर जिला अध्यक्ष के पद पर पुनः नियुक्त किया है। उक्त जानकारी प्रदेश महासचिव शिरीष सकलेचा ने दी।
श्री त्रिलोक पोरवाल जैन की इस नियुक्ति पर संघ के साथियों ने बधाई देते हुए विश्वास जताया है कि आप बुरहानपुर ज़िले में संघ को दिलों से दिलों को जोड़ते हुए नई ऊंचाईयां देंगे। श्री त्रिलोक पोरवाल जैन की इस नियुक्ति से बुरहानपुर जिले के समस्त पत्रकार साथियों में हर्ष व्याप्त है। ज़िले के सभी पत्रकारों सहित अनेक सामाजिक संगठन के पदाधिकारियों ने उन्हें बधाई और शुभकामनाएं देते हुए उनका स्वागत किया है। श्री त्रिलोक पोरवाल जैन एक प्रतिष्ठित पैनी क़लम के पत्रकार होने के साथ साथ अपने मशहूर कालम “चर्चा चौपाल की “के माध्यम से शहर के सियासी, समाजी हालात और समस्याओं पर खुबसूरत शानदार अंदाज़ में शब्द बाण और तीर अंदाज़ी, इशारे बाज़ी के लिए जाने जाते हैं।
