इंदौर महापौर पुष्यमित्र भार्गव बने मेयर काउंसिल के प्रदेश अध्यक्ष | New India Times

मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, ब्यूरो चीफ, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

इंदौर महापौर पुष्यमित्र भार्गव बने मेयर काउंसिल के प्रदेश अध्यक्ष | New India Times

ऑल इंडिया काउंसिल ऑफ़ मेयर्स की देवास में आयोजित बैठक के दौरान महापौर पुष्यमित्र भार्गव को सर्वसम्मति से मध्य प्रदेश मेयर काउंसिल का प्रदेश अध्यक्ष चुना गया। इस बैठक में उपस्थित मेयर काउंसिल ऑफ़ इंडिया की अध्यक्ष श्रीमती माधुरी पटेल (महापौर बुरहानपुर) और संगठन के महासचिव श्री उमा शंकर गुप्ता ने पुष्यमित्र भार्गव का पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया। इस निर्णय के बाद अब पुष्यमित्र भार्गव मध्य प्रदेश के सभी महापौरों का प्रतिनिधित्व करेंगे और स्थानीय प्रशासनिक मुद्दों के समाधान के लिए उनकी भूमिका महत्वपूर्ण होगी।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version