त्रिवेंद्र जाट, देवरी/सागर (मप्र), NIT:

भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण न 44 के तीतर पानी आईआरबी के टोल पर पाटिल एंड मायावती बिल्डकॉन लिमिटेड द्वारा निराश्रित पशुओं की सुरक्षा एवं सड़क दुर्घटना रोकने हेतु गायों को रिफ्लेक्टिव रेडियम वाले बेल्ट पहनने की गतिविधि का आयोजन किया गया। उक्त गतिविधि में भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण NHAI के अधिकारी गण एवं कर्मचारियों द्वारा हाईवे पर विचरण करने वाले निराश्रित पशुओं गायों भैंसों इत्यादि को सीट बेल्ट पहनाए साथ ही साथ पशुपालकों एवं ग्रामीण जनों को जागरूक किया गया कि आप अपने पालतू पशुओं को हाइवे पर खुले में ना छोड़ें क्योंकि यह पशु बहुत बड़ी दुर्घटना का कारण भी हो जाते हैं और पशु स्वयं घायल अथवा हाइवे पर वाहनों की आवाजाही के कारण मृत हो जाते हैं।
अतः सभी ग्रामीणों से हाईवे प्रशासन द्वारा अपील की जाती है कि अपने पशुओं को खुले में ना छोड़े उन्हें दूर जंगल में या फिर सुरक्षित स्थान पर ही बंद करें। हाईवे के दुर्घटना नियंत्रक प्रबंधक श्री दिनेश सिंह गंदी द्वारा बताया गया कि हाईवे के पेट्रोलियम गाड़ियों द्वारा नियमित गस्त के दौरान हाइवे पर पड़ने वाले गांव चौराहा इत्यादियों पर घूमने वाले आवारा पशुओं को हाईवे से हटाने का कार्य किया जाता है साथ ही अनाउंसमेंट के माध्यम से भी लोगों को जागरूक किया जाता है शाम के समय सभी पशुओं को हाईवे से दूर हाईवे प्रशासन के कर्मचारियों द्वारा छोड़ा जाता है। उक्त कार्यक्रम में प्रमुख रूप से हाईवे पेट्रोल टीम के सदस्य दिनेश कुमार गांध प्रबंधक राहुल यादव इंसिडेंट इंचार्ज इमरान खान इंजीनियर प्रेम हाईवे इंजीनियर सहित आईआरबी कंपनी के वरिष्ठ अधिकारी एवं कर्मचारी गण सहित पाटिल और मायावती के कर्मचारी उपस्थित रहे।
