अतिश दीपंकर, पटना (बिहार), NIT;
बिहार में पहली बार दिवंगत पत्रकारों की याद पूर्णिया जिले के पत्रकारों ने श्रद्धा सुमन अर्पित की। इसकी जानकारी ऑल इंडिया रिपोर्टर एसोसिएशन के बिहार प्रदेश अध्यक्ष सुमन मिश्रा ने देते हुए बताया कि, इस मौके पर ऑल इंडिया रिपोटर्स एसोसिएशन के तत्वाधान में पत्रकार महासम्मेलन का भी आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि जिलाधिकारी प्रदीप कुमार झा थे।
सर्व प्रथम दीप प्रज्वलित कर “अतीत के आईने” में नामक स्मारिका का विमोचन किया गया।
इस मौके पर जिलाधिकार ने कहा कि, दिवंगत पत्रकार को सम्मानित कर जिले में नए परंपरा की शुरुआत हुई है। ऐसे आयोजन हर साल होनी चाहिए। उन्होंने पत्रकार को समाज का आईना बताया और कहा कि, सर्व प्रथम कोई भी खबर उनके ही मार्फत उन तक पहुंचती है। इसलिए घटना- दुर्घटना में पत्रकार सामाजिक दायित्व को भी निभाये। उन्होंने कहा कि, प्रेस जिला प्रसाशन के लिए भी अपने कर्तव्य का बोध कराती है। उनके निगेटिव न्यूज़ से अपनी गलती का पता भी चलता है और उसमें व्यापक सुधार होता है।
इस मौके पर अकाशवाणी पूर्णिया केंद्र के निदेशक प्रभात नारायण झा ने ” पत्रकारिता जगत के बदलते स्वरूप “पर चर्चा की।
समाजसेवी विजय श्रीवास्तव ने बिहार और पूर्णिया के पिछड़ेपन की चर्चा करते हुए पत्रकारों को अपने लेखनी से अधूरे कार्य को उठाने की अपील की ताकि, पूर्णिया के विकास में पत्रकारों का भी अहम रोल हो।
इस मौके पर आईरा के प्रदेश अध्यक्ष सुमन मिश्रा ने कहा कि, पत्रकार सुरक्षा कानून आज की मांग है। आज के माहौल में पत्रकारिता करना काफी कठिन हो गया है। उन्होंने जिलाधिकारी को पत्रकारों की आवाज बन इस संबंध में सरकार को अवगत कराने की अपील की। आयरा के प्रदेश अध्यक्ष सुमन मिश्रा ने आशा व्यक्त कि की आने वाला वक्त पत्रकार दमन का नहीं पत्रकार सुरक्षा का होगा
इस मौके पर जिले के दिवंगत पत्रकार स्व डॉ० मदनेश्वर मिश्र, स्व प्रो भुनेश्वर मिश्र, स्व बालेश्वर वर्मा, स्व भगवान सिंह तोमर, स्व नागेश्वर प्र जायसवाल , स्व प दिनेश दत्त झा, स्व राजेन्द्र कु राही, स्व डॉ प्रो लक्ष्मीश्वर मिश्र, स्व श्रीकांत शरण, स्व सुनील झा, स्व अशोक कु झा आदि के परिजनों को अंग वस्त्र, प्रशस्ति पत्र एवं बुकें देकर सम्मानित किया गया।
इस मौके पर जिला परिषद अध्यक्ष कांति सिंह, भोला पासवान, कृषि कॉलेज के प्रधानाचार्य राजेश कुमार, अकाशवाणी केंद्र के अधिशासी अनिल तिवारी, वरिष्ठ पत्रकार कमल आनंद, बी के ठाकुर, दिलीप कुमार दीपक आदि ने संबोधित किया।
