त्रिवेंद्र जाट, देवरी/सागर (मप्र), NIT:

उच्च शिक्षा विभाग के आदेशानुसार प्रदेश भर के महाविद्यालयों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में स्वच्छता पखवाड़ा मनाया जा रहा है। जिसमें बीकेपी कॉलेज देवरी में भारत को स्वच्छ बनाने की शपथ ली गई महाविद्यालय में शपथ का वाचन हिंदी व्याख्याता जितेंद्र भटेले ने किया तथा समस्त स्टाफ और छात्र-छात्राओं ने शपथ को दोहराया जिसमे शपथ ली कि घर, गाँव, शहर कार्यस्थल सभी को स्वच्छ बनाने का प्रयास करेंगे और 100 लोगों को इस शपथ से अवगत कराकर उन्हे भी स्वच्छता की इस मुहिम में सहभागी बनाएंगे। उक्त कार्यक्रम में महाविद्यालय स्टाफ और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।
