30 सितंबर तक मनाया जायेगा आयुष्मान पखवाड़ा | New India Times

मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, ब्यूरो चीफ, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

30 सितंबर तक मनाया जायेगा आयुष्मान पखवाड़ा | New India Times

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ राजेश सिसोदिया ने बताया कि आयुष्मान आपके द्वार थीम पर इस वर्ष आयुष्मान पखवाड़ा मनाया जा रहा है। यह पखवाड़ा 30 सितंबर तक मनाया जाएगा। इस का औपचारिक शुभारंभ 20 सितंबर 2024 हुआ। इस पखवाड़े में विविध प्रचार प्रसार गतिविधिया आयोजित की जावेगी। शनिवार को मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएचओ) द्वारा घर घर जाकर पात्र हितग्राहियों के आयुष्मान कार्ड एवं आभा आई डी कार्ड बनाये गये। पखवाड़े के दौरान निम्न गतिविधियां आयोजित कि जावेगी।

22 सितंबर को प्रत्येक स्तर पर आयुष्मान पखवाड़े का प्रचार प्रसार
23 सितम्बर को ब्लॉक एवं जिला स्तर पर आयुष्मान दिवस मनाया जायेगा।
24 सितंबर को स्कूल एवं कॉलेज स्तर पर आयुष्मान शपथ ग्रहण एवं विविध वाद विवाद प्रतियोगिताये
25 सितंबर जिला चिकित्सालय स्तर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र स्तर पर कार्यशाला एवं चर्चा सत्रों का आयोजन
26 सितंबर को खकनार एवं शाहपुर सहित प्रत्येक स्वास्थ्य सेंटर पर आयुष्मान भारत जाँच शिविरों का आयोजन
27 सितंबर को 70 वर्ष से अधिक नागरिकों हेतु आवश्यक कार्य
28 सितंबर को मीडिया प्रबंधन एवं सोशल मीडिया से प्रचार प्रसार
29 सितंबर को जागरूकता दौड़
30 सितंबर को समारोह एवं पुरस्कार वितरण होगा।
उक्त पखवाड़े के अंतर्गत शेष सभी पात्र हितग्राहियों के आयुष्मान कार्ड बनाने के साथ साथ आभा आई डी कार्ड बनाने का काम सतत जारी रहेगा।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version