त्रिवेंद्र जाट, देवरी/सागर (मप्र), NIT:

देवरी जनपद पंचायत के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत झुंनकू जो शहर से लगी हुई पंचायत है साथी कुछ ही दूरी पर राजस्व विभाग ओर जनपद पंचायत का ऑफिस है इसके बावजूद भी अतिक्रमणकारियों द्वारा दबंगता के साथ सरकारी जमीन पर कब्जा किया गया और ज़िम्मेदार अधिकारी चुप्पी साधकर मोन बैठे हुए है। जिस समस्या को लेकर दिन शुक्रवार को सरपंच ने एसडीम ऑफिस पहुंचकर आवेदन दिया एवं अतिक्रमण को हटवाने के लिए प्रशासन से गुहार लगाई आवेदन में बताया गया है कि ग्राम पंचायत झुनकू में कृषि उपज मंडी के बाजू से फोरलाईन को जोड़ने वाले तिराहे पर कुछ व्यक्तियों द्वारा जबरन कब्जा कर लिया गया है, जिसके कारण संपूर्ण यातायात व्यवस्था भंग हो गयी है एवं ग्राम पंचायत झुनकू की नल जल योजना में पानी सप्लाई हेतु बनाये गये चैम्बर की आये दिन क्षति हो जाती है।
कब्जाधारियों द्वारा उक्त जगह पर अपने संपूर्ण वाहन एवं हाथ ठेलों द्वारा उक्त भूमि पर कब्जा किया जाता है, जिसके कारण समस्त यातायात व्यवस्था एवं पंचायत का सौहद्रपूर्ण वातावरण नष्ट हो रहा है एवं आये दिन पंचायत में लड़ाई-झगड़ें की स्थितियां उत्पन्न हो रही है। ग्राम पंचायत झुनकू द्वारा उक्त भूमि पर एक महापुरूष की प्रतिमा स्थापित कर चौक (अहिंसा चौक) का निर्माण का प्रस्ताव पंचायत द्वारा पारित किया जा रहा है, जिसके कारण पंचायत समस्त भूमि खाली चाहती है। अतः उक्त भूमि पर से संपूर्ण अतिक्रमण को हटवाकर उक्त शासकीय भूमि को मुक्त कराया जाये जिससे पंचायत का वातावरण एवं यातायात व्यवस्था एवं नल जल योजना के चैम्बर को सुरक्षित किया जा सके।

