कटनी जिला कलेक्ट्रेट 5-एस अवॉर्ड के लिए चयनित, कलेक्टर विशेष गढ़पाले ने पूरी टीम को दी श्रेय | New India Times

शेरा मिश्रा/ अविनाश द्विवेदी, कटनी (मप्र), NIT; ​कटनी जिला कलेक्ट्रेट 5-एस अवॉर्ड के लिए चयनित, कलेक्टर विशेष गढ़पाले ने पूरी टीम को दी श्रेय | New India Times

 शासकीय कार्यालयों में प्रक्रिया आधारित कार्य प्रणाली विकसित हो सके, इस दिशा में जिले में सतत् रुप से कार्य हो रहा है। सुशासन की दिशा में कलेक्टर विशेष गढ़पाले द्वारा विभिन्न प्रयास किये जा रहे हैं। जिनके सार्थक परिणाम सामने आने लगे हैं। जिले में जहां अब तक 25 कार्यालय आईएसओ के मानकों पर खरे उतरे हैं। वहीं अब कटनी जिला कलेक्ट्रेट को 5-एस अवॉर्ड भी मिलने जा रहा है। उल्लेखनीय है कि अटल बिहारी वाजपेयी इंन्टीट्यूट ऑफ गुड गवर्नेन्स एण्ड पॉलिसी एनालेसिस भोपाल द्वारा स्टेबलिशमेन्ट ऑफ 5-एस मेथलॉजी इन एमपी गर्वमेन्ट इंस्टीट्यूशन द्वारा चार कैटेगरी में विजेता और उप विजेताओं की घोषणा 24 नवंबर को की गई है। जिसमें कमिश्नर ऑफिस और कलेक्टर ऑफिस की कैटेगरी में जिला कलेक्ट्रेट कार्यालय कटनी विजेता हुआ है। यह अवॉर्ड आगामी दिनों में प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा कलेक्टर विशेष गढ़पाले को दिया जायेगा।
5-एस अवॉर्ड मिलने पर कलेक्टर श्री गढ़पाले ने पूरा श्रेय अपनी टीम को दिया है। उन्होने कहा कि हमारी टीम ने सार्थक और अच्छी मेहनत की है और यह टीम वर्क का ही परिणाम है कि जिला कलेक्ट्रेट को 5-एस अवॉर्ड के लिये चुना गया है। उन्होने अपनी पूरी टीम को शुभकामनायें देते हुये 5-एस के मानकों को सदा स्थापित रखने की अपील भी की है।

अटल बिहारी वाजपेयी इंस्टीटयूट ऑफ गुड गवर्नेन्स एण्ड पॉलिसी एनालेसिस भोपाल सेन्टर फॉर नॉलेज मैनेजमेन्ट द्वारा कुल चार कैटेगरीज के विनर और रनरअप की घोषणा की गई है। जिसमें एचओडी ऑफिस, स्टेट गर्वमेन्ट पीएसयूज एण्ड बोर्ड, कमिश्नी ऑफिस एण्ड कलेक्टर ऑफिस और डिस्ट्रिक्ट ऑफिस की कैटेगरी में ये अवॉर्ड दिये जायेंगे। गौरतलब है कि कुछ दिनों पूर्व ही इंस्टीट्यूट ऑफ गुड गवर्नेन्स की टीम ने कलेक्टर कार्यालय का निरीक्षण किया था। व्यवस्थायें देखीं थीं और उन्हें सराहा भी था।

5-एस मानकों के तहत टीम द्वारा दस्तावेजों की छटनीं,सुव्यवस्थित साफ और स्वच्छता, मानकीकरण और निरंतरता के मापदण्ड के आधार पर ही जिला कलेक्ट्रेट का चयन इस अवॉर्ड के लिये किया गया है। 

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version