जनपद सदस्य के पति ने किसान एवं आदिवासियों पर चढ़ाई गाड़ी | New India TimesOplus_131072

राकेश यादव, देवरी/सागर (मप्र), NIT:

https://www.newindiatimes.net/wp-content/uploads/2024/09/VID-20240921-WA0008.mp4

ग्राम घुघरी में एक दबंग युवक ने सरकारी रास्ते में अतिक्रमण की शिकायत करने पर सड़क किनारे खड़े दो मजदूर और दो किसानों पर तेज रफ्तार कार चढ़ाकर जान से मारने का प्रयास किया। चारों घायलों को देवरी के अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। पुलिस ने बंटू आदिवासी की रिपोर्ट पर कार चालक के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया है।

फरियादी बंटू आदिवासी ने पुलिस थाने में दर्ज रिपोर्ट में कहा है कि ग्राम घुघरी में शासकीय रास्ते में अतिक्रमण की समस्या को लेकर एसडीएम को ज्ञापन दिया गया था इसी की रंजिश को लेकर श्याम सुंदर कटारे के लड़के जनपद पंचायत पति राहुल कटारे ने रंजिश वश हम चारों के ऊपर जान से मारने की नीयत से कार चढ़ा दी और धमकी दी की आज तो बच गए हो अब कभी मिले तो जान से खत्म कर देंगे।

https://www.newindiatimes.net/wp-content/uploads/2024/09/VID-20240921-WA0009.mp4

यह मामला ग्राम घुघरी में उस समय घटित हुआ जब गांव की सड़क के पास मनीष दुबे, मनोज दुबे, भूरे गौंड और बंटू आदिवासी खड़े हुए थे, इस दौरान जनपद सदस्य पति राहुल कटारे पिता श्याम सुंदर सुंदर कटारे निवासी घुघरी अपनी आई टेन सफेद रंग की कार से आया और कार रोककर गंदी गंदी गालियां देने लगा और कहने लगा कि यहां क्यों खड़े हो तुम्हारे बाप की रोड है, गालियां देने पर मना करने पर कटारे अपनी कार को कुछ आगे ले गया और मोड़कर तेज गति से आया और मनीष की स्कूटी और मनोज की बाइक में टक्कर मार कर मोटरसाइकिल गिरा दी जिससे वह क्षतिग्रस्त हो गई, इसके बाद राहुल कटारे अपनी कार को थोड़े आगे ले गया जब हम लोग स्कूटी और बाइक उठाने लगे तो राहुल ने मौका देखकर पुरानी रंजिश को लेकर रिवर्स करते हुए जान से मारने की नियत से कार चारों लोगों के ऊपर चढ़ा दी इससे भूरे गौड़ के दाएं पैर और नररे में चोट आई, बंटू आदिवासी को दाएं हाथ के पंजे में, मनोज के दाएं हाथ और बाएं पैर में घुटना में, मनीष दुबे को दाएं पैर के घुटने और कलाई में चोटें आई हैं, चारों घायलों को देवरी के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लाया गया जहां उनका इलाज किया जा रहा है। बंटू आदिवासी की रिपोर्ट पर देवरी पुलिस थाने में जनपद पंचायत पति राहुल पिता श्याम सुंदर कटारे निवासी घुघरी के विरुद्ध बीएनएस की धारा 296, 115(2), 351 (2), 109 324 (4) 324 (6), 3(1)(द), एससी एसटी एक्ट के विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।
थाना प्रभारी संधीर चौधरी ने घटना स्थल का जायजा लिया और जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article

Exit mobile version