स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा के तहत विभिन्न गतिविधियों का किया गया आयोजन | New India Times

रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:

स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा के तहत विभिन्न गतिविधियों का किया गया आयोजन | New India Times

झाबुआ परवलिया-समीपस्थ ग्राम पंचायत टिमरवानी व मोरझिरी पंचायतों में 17 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक चल रहे स्वच्छता पखवाड़ा के तहत साफ-सफाई, पौधरोपण किया गया। स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम में जनप्रतिनिधि कलसिंह भाबर ने ग्रामीणों को स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम के तहत सार्वजनिक भवनों, नालियों, हेण्डपंप, अपने घरों के आसपास साफ-सफाई रखने का संकल्प दिलवाया, साथ ही पौधरोपण किया गया।

स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा के तहत विभिन्न गतिविधियों का किया गया आयोजन | New India Times

स्वच्छता पखवाड़े की सम्पूर्ण जानकारी भोपाल से विजिट पर आये तकनीकी सलाहकार यूनिसेफ  राजाराम धाकड़ ने स्वच्छ भारत मिशन के तहत स्वच्छता सेवा पखवाड़े के सम्बन्ध में जानकारी दी। कार्यक्रम में सरपंच, सचिव, स्वच्छता प्रभारी ग्रामीण ब्लॉक समन्वय सुश्री ज्योति भाबर, स्वच्छताग्राही, स्कूली बच्चे, स्थानीय कर्मचारीगण समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण जन उपस्थित थे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article