शाहजहांपुर पहुंचे पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद | New India Times

मुबारक अली, ब्यूरो चीफ, शाहजहांपुर (यूपी), NIT:

शाहजहांपुर पहुंचे पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद | New India Times

पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद हरदोई बाईपास स्थित श्री रामचंद्र मिशन आश्रम पहुंचे। उन्होंने मिशन के संस्थापक रामचंद्र बाबू जी की समाधि पर पुष्प चक्र अर्पित कर नमन कर 2 मिनट का मौन रखा। पूर्व राष्ट्रपति संस्थापक श्रीरामचंद्र जी महाराज के आवास पर भी पहुंचे।

उन्होंने बाबू जी के जीवन के बारे में लोगों से बात की। उन्होंने लोगों से पूछा कि बाबूजी से किसने मुलाकात की थी। उन्होंने बापूजी से मिलने वाले लोगों से बातचीत की। लोगों ने बताया कि श्री रामचंद्र मिशन बाबूजी से अकसर मुलाकात होती थी।  राष्ट्रपति ने कहा कि बाबूजी रुपये का इस्तेमाल बहुत सोचकर करते थे।

उन्होंने अभ्यासियों से कहा कि यह स्थान तीर्थस्थल समान है। उन्होंने अभ्यासियों के सुखद और स्वस्थ जीवन की कामना की। उन्होंने कहा कि शाहजहांपुर के लोगों के लिए बाबूजी की महिमा बहुत महत्वपूर्ण है। उन्होंने अभ्यासियों से मिलकर प्रसन्नता व्यक्त की। पूर्व राष्ट्रपति  के साथ उत्तर प्रदेश सरकार के वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश कुमार खन्ना साथ रहे।

पूर्व राष्ट्रपति आश्रम में रुकने के बाद शहर के मोहल्ला दीवान जोगराज स्थित बाबूजी आवास  पहुंचे, वहां सबसे मुलाकात की, फिर वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश कुमार खन्ना के आवास पहुंचे, वहां लगभग 25 मिनट रुक जलपान किया हुआ प्रतिनिधियों से मुलाकात की।

इस अवसर पर जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह, पुलिस अधीक्षक राजेश एस, तिलहर विधायक सलोना कुशवाह, नगर इध्यक्ष शिल्पी गुप्ता, अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय कुमार पाण्डेय, नगर मजिस्ट्रेट प्रवेन्द्र कुमार एवं श्री रामचंद्र मिशन आश्रम के जोनल इंचार्ज दीपक त्यागी सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article