नगर निकाय चुनाव: चुनावी बहस के दौरान भारतीय जनता पार्टी के समर्थकों ने आम आदमी पार्टी के समर्थकों के साथ जमकर की मारपीट, आप उम्मीदवार ने जिलाधिकारी से की शिकायत | New India Times

अरशद आब्दी/ सूरज कुमार, झांसी (यूपी), NIT; ​
नगर निकाय चुनाव: चुनावी बहस के दौरान भारतीय जनता पार्टी के समर्थकों ने आम आदमी पार्टी के समर्थकों के साथ जमकर की मारपीट, आप उम्मीदवार ने जिलाधिकारी से की शिकायत | New India Timesझाँसी नगर में नगर चुनाव को लेकर बीते 24 नवंबर की शाम झांसी के मंगलम विवाह घर में हुई चुनावी बहस के दौरान भारतीय जनता पार्टी और आम आदमी पार्टी के समर्थकों के बीच में हुई जबरदस्त भिड़ंत के बाद आज आम आदमी पार्टी के दर्जनों समर्थक जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे और उन्होंने विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान आम आदमी पार्टी के अधिकृत उम्मीदवार नरेंद्र झां ने जिला निर्वाचन अधिकारी/जिला अधिकारी करण सिंह चौहान को ज्ञापन भी दिया।

ज्ञापन में आप उम्मीदवार नरेंद्र झा ने आरोप लगाया कि मंगलम विवाह घर में चुनावी बहस के दौरान भारतीय जनता पार्टी के समर्थकों ने आम आदमी पार्टी के समर्थकों के साथ जमकर मारपीट की है, यही नहीं टिकट वापस न लेने पर जान से मारने की धमकी भी दी गई है और उनकी पांच तोले की चेन भी लूट ली है। इसको लेकर आज सुबह से ही आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे और विरोध जताने लगे। 

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version