कैमोर एसीसी सीमेंट प्लांट में सुरक्षा को दरकिनार कर किया जा रहा है काम, सुरक्षा के नाम पर लाखों रुपये कंपनी से वसूल रहे हैं अधिकारी | New India Times

शेरा मिश्रा/अविनाश द्विवेदी, कटनी (मप्र), NIT; ​कैमोर एसीसी सीमेंट प्लांट में सुरक्षा को दरकिनार कर किया जा रहा है काम, सुरक्षा के नाम पर लाखों रुपये कंपनी से वसूल रहे हैं अधिकारी | New India Timesकैमोर एसीसी सीमेंट प्लांट के मैनेजमेंट पर सुरक्षा के प्रति लापरवाही बरतने हुए अवैध रूप लाखों रुपये ठेकेदार कमीशन वसूल करने का आरोप सामने आ रहा है।

कैमोर एसीसी सिमेंट प्लांट ने कुछ जगहों को सुरक्षित करते हुए अपना पल्लू झाड लिया। अगर कुछ जगहों पर सुरक्षित फिशिंग वायर लगा कर एसीसी मैनेजमेंट यह समझ रहा है कि हमारी जबाबदारी समाप्त हुई तो यह उसकी नादानी है। एसीसी जो अवैध कन्वेयर बेल्ट चला रही है उसकी लम्बाई बीस किलोमीटर है, सभी में फिनिशिंग वायर लगा कर गार्ड हटा सकती है, जिसमें एसीसी का करोड़ों का नुकसान हो रहा है, वैसे भी एसीसी बिना तैनात गार्डो के ठेकेदार को राशि प्रदान कर रही है जिसका 15% एसीसी मैनेजमेंट के अधिकारीयों को मिलता है। ​कैमोर एसीसी सीमेंट प्लांट में सुरक्षा को दरकिनार कर किया जा रहा है काम, सुरक्षा के नाम पर लाखों रुपये कंपनी से वसूल रहे हैं अधिकारी | New India Timesज्ञात हो की एसीसी सीमेंट प्लांट कैमोर के प्लांट हैड ने कन्वेयर बेल्ट की सुरक्षा व्यवस्था पर सेंध लगाते हुए सुरक्षा गार्ड हटा रखे हैं और बिना तैनात सुरक्षा गार्डो के भी एसीसी हैड आफिस से सुरक्षा की राशि वसूली जा रही है। आरोप है कि यहाँ अनेकों ऐसे कार्य संचालित हैं जिनका मुनाफा प्लांट हैड उठा रहे हैं और एसीसी सीमेंट प्लांट लिमिटेड को चुना लगा रहे हैं। 

मुम्बई  हैड आफिस के अधिकारीयों को भावनात्मक तरीकों से भ्रमित करने में कामयाबी हासिल कर रहे कैमोर प्लांट हैड 

कैमोर नगर व लगे हुए गावों को इस बेल्ट से लाभ नहीं बल्कि हानि अधिक है। इस बैल्ट के प्रदूषण से लोगों को गम्भीर बीमारियां हो रही हैं। जनजीवन तबाह हो रहा है किन्तु इस बेल्ट से एसीसी प्लांट हैड को अच्छा खासा मुनाफा हो रहा है। रोजगार के नाम पर अपने ही विभाग को लूट रहे प्लांट हैड और मामले को दबाने के लिए सम्बन्धीत अधिकारीयों तथा नेताओं को टुकड़े फेंक रहे प्लांट हैड के टुकड़ों मे पलने वाले क्षेत्र की परवाह करना उचित नही समझते और जनजीवन तबाह करने में कोई कसर नहीं छोड रहे हैं। यहाँ जनता जहां गम्भीर बीमारियों की बजह से घुट घुट कर मरने मजबूर है लेकिन यहां के नेताओं वनजन प्रतिनिधियों को इसकी कोई फिक्र नहीं है। लोगों ने शासन प्रशासन व कंपनी के वरिष्ठ अधिकारियों से इस ओर ध्यान देने की अपील की है। 

By nit

2 thoughts on “कैमोर एसीसी सीमेंट प्लांट में सुरक्षा को दरकिनार कर किया जा रहा है काम, सुरक्षा के नाम पर लाखों रुपये कंपनी से वसूल रहे हैं अधिकारी”
  1. मजदूरों की मजदुरी रेट भी नहीं बढाया जा रहा है क्या सिर्फ वादे किये गये कब कैमोर ऐ सी सी कैमोर इस रेट को कब लागू करेगा मजदूर का जीवन बड़ी कठिनाई से गुजर रहा है हम सब लोगों का परिवार पालन मुश्किल है पांच हजार रुपये मे घर चलाना कठिन सा लगता है कृपया जल्दी से इस समस्या का समाधान करें आदरणीय श्री मोदी जी कभी हम मजदूरों से भी मन की बात कर लिया करो हम मजदूरों का शोषण हो रहा है क्या सिर्फ वादे ही करेंगे हमारे बारे में भी तो सोचिये

  2. मजदूरों की मजदुरी रेट भी नहीं बढाया जा रहा है क्या सिर्फ वादे किये गये कब कैमोर ऐ सी सी कैमोर इस रेट को कब लागू करेगा मजदूर का जीवन बड़ी कठिनाई से गुजर रहा है हम सब लोगों का परिवार पालन मुश्किल है पांच हजार रुपये मे घर चलाना कठिन सा लगता है कृपया जल्दी से इस समस्या का समाधान करें

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version