जलभराव से हुए हादसे में मौत पर ऊर्जा मंत्री ने पीड़ित परिवार को दी सांत्वना | New India Times

पवन परूथी, ग्वालियर (मप्र), NIT:

जलभराव से हुए हादसे में मौत पर ऊर्जा मंत्री ने पीड़ित परिवार को दी सांत्वना | New India Times

ग्वालियर उप नगर में अति वर्षा के कारण बहोड़ापुर स्थित इन्दिरा नगर में पानी में डूबने से 60 वर्षीय श्री सीताराम साहू की असामायिक मौत पर ऊर्जा मंत्री श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने गहन शोक व्यक्त किया है। उन्होंने बुधवार को घटना की जानकारी मिलते ही पीड़ित परिवार के बीच पहुंचकर परिजनों को दु:ख की इस घड़ी में साथ खड़े रहने का भरोसा जताते हुए सांत्वना दी।

उल्लेखनीय है कि उप नगर ग्वालियर के बहोड़ापुर क्षेत्र में अति वर्षा के कारण उत्पन्न हुई जलभराव की स्थिति में नाले के समीप हादसे से इन्दिरा नगर  निवासी 60 वर्षीय श्री सीताराम साहू की मृत्य हो गई थी। इस दुःखद घटना की जानकारी मिलने पर ऊर्जा मंत्री श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर तत्काल मौके पर पहुँचे और शोक संतृप्त परिवार को ढांढस बंधाया। साथ ही मृतकों के परिजनों को राज्य शासन के राजस्व पुस्तक परिपत्र के प्रावधानों के तहत चार लाख रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान करने के  निर्देश जिला प्रशासन को दिए।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version