जीविका ने शुरू किया कृषि उद्यमी सेवा केंद्र | New India Times

अतीश दीपंकर, ब्योरो चीफ, पटना (बिहार), NIT:

जीविका ने शुरू किया कृषि उद्यमी सेवा केंद्र | New India Times

बिहार के भागलपुर जिले के कहलगांव में किसानों को खेती से जुड़ी तमाम सेवाएँ उपलब्ध कराने एवं कृषि कार्य को उन्नत बनाने के उद्देश्य से आज कहलगाँव के किशनदासपुर में जीविका ने वीणा कृषि उद्यमी सेवा केंद्र की शुरुआत की है।

जीविका के प्रखंड परियोजना प्रबंधक अजय कुमार ओझा ने जीविका दीदियों एवं पंचायत प्रतिनिधियों की उपस्थिति में इस कृषि उद्यमी सेवा केंद्र की शुरुआत की।

इस कृषि उद्यमी सेवा केंद्र की शुरुआत होने से इस पंचायत के किसानों को खाद-बीज की सुगम उपलब्धता के साथ-साथ विभिन्न प्रकार की सुविधाएँ भी मिल पाएंगी। इस कृषि उद्यमी सेवा केंद्र से किसानों को खेती के बारे में तकनीकी मदद एवं फसलों के बारे में उचित सलाह भी मिलेगी।

जीविका स्वयं सहायता समूह की सदस्य वीणा देवी द्वारा इस कृषि उद्यमी सेवा केंद्र की शुरुआत की गई है।

प्रखंड परियोजना प्रबंधक श्री ओझा ने बताया कि, कहलगाँव प्रखंड में चयनित कई दीदियों को कृषि विज्ञान केंद्र, सबौर से 21 दिन का आवासीय प्रशिक्षण उपलब्ध कराया गया है। ऐसे में इन कृषि उद्यमी के रूप में अपनी सेवा देने वाली दीदियों को खेती के बारे में तकनीकी जानकारियों, फसलों की उत्पादकता बढ़ाने के तरीके, फसलों को बीमारियों से बचाने के साथ-साथ उनके गाँव में उन्नत किस्म के बीज की उपलब्धता आसान होगी। उन्होंने बताया कि जीविका समूह से जुड़े अधिकांश परिवारों द्वारा खेती एवं पशुपालन का कार्य किया जा रहा है। यही कारण है कि, समूह से जुड़ी दीदियों को कृषि उद्यमिता के रूप में विकसित किया जा रहा है। इससे ग्रामीण उद्यमिता को बढ़ावा मिलने के साथ ही खेती से आमदनी बढ़ाने में भी मदद मिलेगी।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article