मां वाउचर योजना में पहले दिन काटे 76 वाउचर, 2 गर्भवती महिलाओं ने करवाई निःशुल्क सोनोग्राफी | New India Times

यूसुफ खान, ब्यूरो चीफ, धौलपुर (राजस्थान), NIT:

मां वाउचर योजना में पहले दिन काटे 76 वाउचर, 2 गर्भवती महिलाओं ने करवाई निःशुल्क सोनोग्राफी | New India Times

चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा ज़िले में मां वाउचर योजना की बुधवार को शुरुआत कर दी गई है। जिसमें राज्य सरकार द्वारा गर्भवती महिलाओं की निःशुल्क सोनोग्राफी की सुविधा दी जा रही है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.जयंती लाल मीणा ने बताया कि बुधवार को जिले भर के चिकित्सा संस्थानों पर प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान का आयोजन किया गया। इस दौरान राजकीय चिकित्सालयों में गर्भवती महिलाओं की निशुल्क प्रसव पूर्व जांच की गई मां वाउचर योजना के अन्तर्गत गर्भवती महिलाओ की दूसरी या तीसरी तिमाही की गर्भवती महिलाओं की जांच कर निशुल्क सोनोग्राफी हेतु वाउचर काटे गए योजना के पहले दिन 76 गर्भवती महिलाओं की निशुल्क सोनोग्राफी हेतु वाउचर काटे गए।

उन्होंने बताया की पहले दिन जिले में 2 गर्भवती महिलाओं ने निजी सोनोग्राफी सेंटर पर निशुल्क सोनोग्राफी करवाई। पहली गर्भवती महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मनिया से सोनोग्राफी के लिए रेफर किया गया गर्भवती महिला द्वारा द्वारा कान्हा डायग्नोस्टिक सेंटर धौलपुर पर योजना के अंतर्गत निशुल्क सोनोग्राफी कराई। दूसरी गर्भवती महिला को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र तसीमो से  सोनोग्राफी के लिए रेफर किया गया जिसकी निशुल्क सोनोग्राफी पूर्वा सोनोग्राफी सेंटर घंटाघर के पास धौलपुर में की गई  इस दौरान सीएमएचओ डॉ मीणा द्वारा सोनोग्राफी सोनोग्राफी सेंटर्स का निरीक्षण किया गया।

इस प्रकार मिलेगा मां वाउचर योजना का ला

डॉ.मीणा ने बताया कि विभागीय सॉफ्टवेयर पीसीटीएस, पीसीपीएनडीटी इंपैक्ट और ओजस को इंटीग्रेटेड कर ऑनलाइन प्रणाली विकसित की गई है। पीसीटीएस पर पंजीकृत गर्भवती महिलाओं एलएमपी तारीख के अनुसार दूसरी या तीसरी तिमाही में प्रधानमंत्री मातृत्व अभियान दिवस पर आवश्यक जांच के साथ साथ सोनोग्राफी जांच करवाने के लिए क्यूआर कोड युक्त कूपन उनके रजिस्ट्रर्ड मोबाइल नंबर पर जारी किया जाएगा। इस कूपन के माध्यम से एक माह के भीतर गर्भवती महिला चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग से अधिकृत किसी भी निजी सोनोग्राफी केंद्र पर अपनी सोनोग्राफी जांच नि:शुल्क करवा सकेगी।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article