निकाय चुनाव: नहीं होने देंगे फर्जी मतदान, पुलिस एवं सेना के जवानों के साथ एसडीएम व सीओ ने फ़्लैग मार्च कर दिया संदेश | New India Times

गुलज़ार अहमद, भोंगाव/मैनपुरी (यूपी), NIT; ​निकाय चुनाव: नहीं होने देंगे फर्जी मतदान, पुलिस एवं सेना के जवानों के साथ एसडीएम व सीओ ने फ़्लैग मार्च कर दिया संदेश | New India Timesशासन प्रशासन की मंशानुसार जिलाधिकारी मैनपुरी एवं पुलिस अधीक्षक मैनपुरी के निर्देशन में उप जिलाधिकारी भोंगाव संजीव कुमार एवं क्षेत्राधिकारी भोंगाव परमानंद पांडे ने इंस्पेक्टर भोंगाव एवं थाना पुलिस व सीआईएसएफ के जवानों ने नगर में फ़्लैग मार्च किया। ​निकाय चुनाव: नहीं होने देंगे फर्जी मतदान, पुलिस एवं सेना के जवानों के साथ एसडीएम व सीओ ने फ़्लैग मार्च कर दिया संदेश | New India Timesफ़्लैग मार्च थाना कोतवाली भोंगाव से शुरू होकर पीपल मंडी, जैन मंदिर, जामा मस्जिद, सब्जी मंडी चौराहा, छोटाबाजार, मंदिर दाऊ जी महाराज, पुरानी अलूमण्डी तिराहा, मोहल्ला मोहम्मद सईद, मोहल्ला प्रेमचिरैया, आशिक कोठी, मोहल्ला गड्ढा, कुलीपुर रोड, मोहल्ला चौधरी, मोहल्ला जगतनगर, थाना कोतवाली के पीछे होता हुआ, घंटाघर चौराहा, गिहार कोलौनी, जीटी रोड, बस स्टैंड चौराहा, नगर पंचायत भोंगाव होता हुआ वापस थाना कोतवाली पहुंचकर समाप्त हुआ। फ्लैग मार्च में रास्तों में निजी मकानों व दुकानों पर पोस्टर, बैनर, होर्डिंग आदि लगे पाए जाने पर मकान मालिक व दुकानदार के विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्यवाही की जाएगी। निकाय चुनाव: नहीं होने देंगे फर्जी मतदान, पुलिस एवं सेना के जवानों के साथ एसडीएम व सीओ ने फ़्लैग मार्च कर दिया संदेश | New India Timesउपजिलाधिकारी भोंगाव के साथ नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी श्याम वरन सरोज अपनी नगर पंचायत की टीम के साथ चल रहे थे। जगह जगह पोस्टर आदि लगे पाए जाने पर उनको पेंट से पुतवाया, साथ ही दुकान स्वामी या भवन स्वामी को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा कि अगर किसी का बैनर, होर्डिंग, पोस्टर या पर्चा भी लगा मिला तो उसकी खैर नही। पुलिस ने कार्यवाही के दौरान कई दुकानदारों एवं मकान मालिकों सहित कई प्रत्याशियों के भी नाम नोट किये।​ वहीं शुक्रवार का दिन होने के नाते अधिकारियों ने बाजार बंद का भी पालन कराया। अचानक प्रशासन की सख्ती को देख अराजक तत्वों में भय व्याप्त हो गया है। प्रशासन की मंशा है कि हर हाल में चुनाव निष्पक्ष एवं निर्भीक होकर कराया जाए, प्रशासन की उसी मंशा का पालन करने के उद्देश्य से उप जिलाधिकारी भोंगाव, क्षेत्राधिकारी भोंगाव, इंस्पेक्टर भोंगाव शशिकांत शर्मा, एसएसआई भोंगाव शशिकांत सिंह, कस्बा इंचार्ज भोंगाव कमल सिंह एवं थाना कोतवाली का फोर्स साथ में मौजूद रहा। ​निकाय चुनाव: नहीं होने देंगे फर्जी मतदान, पुलिस एवं सेना के जवानों के साथ एसडीएम व सीओ ने फ़्लैग मार्च कर दिया संदेश | New India Timesअचानक हुए फ्लैग मार्च को देख नगर के दुकानदारों में गड़कम्प मच गया। फोर्स को आता देख लोग अपनी अपनी दुकानों के शटर गिरकर भागने लगे। देखते ही देखते जामा मस्जिद से लेकर पूरानी आलूमण्डी तक दुकानदार मौके का फायदा उठाकर भाग निकले। वही जगत नगर में एक निर्दलीय प्रत्याशी की स्कार्पियो पर पास की डुप्लीकेट कॉपी चस्पा होने के कारण थाने ले आए।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version