मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, ब्यूरो चीफ, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

आगामी त्योहारों को देखते हुए यातायात विभाग एक्शन मोड में | New India Times

ज़िले में लॉ एंड ऑर्डर स्थापित करने के लिए जिला पुलिस अधीक्षक देवेंद्र कुमार पाटीदार के नेतृत्व में शहर के विभिन्न थानों की हर गली मोहल्लों में फ्लैग मार्च निकाल कर जनता में सुरक्षा का संदेश पुलिस प्रशासन जनता को दे रहा है। इसी के साथ, एसपी बुरहानपुर के निर्देश पर विभिन्न थानों में शांति समिति की बैठक बुलाई जाकर आगामी त्यौहारों को शांति और सद्भावना से मनाने की अपील जनप्रतिनिधियों के माध्यम से पुलिस विभाग कर रही है।

आगामी त्यौहारों पर पुलिस के लिए कानून व्यवस्था को स्थापित करना चुनौती पूर्ण होता है लेकिन एसपी बुरहानपुर देवेंद्र पाटीदार के नेतृत्व में ज़िले के पुलिस अधिकारियों की टीम अपने सभी थानों के टीआई के साथ इस महत्वपूर्ण भूमिका को निभा रही है। वहीं पुलिस जनता की जान माल की हिफाजत करने का स्पष्ट संदेश फ्लैग मार्च के माध्यम से दे रही है। रतलाम की घटना के बाद जिले में शांति स्थापना हेतु पुलिस कप्तान देवेंद्र पाटीदार अपनी पैनी निगाह बने हुए हैं।

एसपी बुरहानपुर श्री देवेंद्र कुमार पाटीदार के निर्देश पर यातायात सूबेदार नागेंद्र सिंह के मार्गदर्शन में यातायात विभाग का मैदानी अमला बिगड़े यातायात के पेशे नज़र आगामी त्यौहारों पर सुचारु यातायात व्यवस्था देने के लिए प्रतिबद्ध है और उसने इसी के पेशे नज़र त्यौहारों का रूट प्लान भी तैयार कर उसे सार्वजनिक कर दिया है ताकि जनता को आवागमन में सुविधा हो और पुलिस प्रशासन को भी ला एंड ऑर्डर मेंटेन करने में आसानी हो।

यातायात विभाग के सुबेदार ने आम जनता से रूट प्लान अनुसार यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाने में सहयोग करने की अपील की है। जनता को सुविधाएं देने के लिए पुलिस और यातायात विभाग का मैदानी अमला चप्पे चप्पे पर तैनात होकर जनता की सेवा कर रहा है। इस कार्रवाई में राजेश गढ़वाल, प्रधान आरक्षक सोहन, आरक्षक इस्तखार और अन्य अधिकारी गण की सराहनीय भूमिका है।

Leave a comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.