धूम-धाम से निकाला गया मेघनगर में जश्ने ईद मिलादुन्नबी का जुलूस | New India Times

रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:

धूम-धाम से निकाला गया मेघनगर में जश्ने ईद मिलादुन्नबी का जुलूस | New India Times

पूरे मुल्क में हज़रत पैगंबर मोहम्मद साहब के जन्मदिन के अवसर पर मनाये जाने वाला पर्व ईद-मिलादुन्नबी पूरे मुल्क पूरी अकीदत के साथ मनाया गया। मुस्लिम कैलेंडर के अनुसार इस्लामिक माह के तीसरे महिने में चांद के दीदार से लेकर चांद की 12 तारीख तक जश्ने ईद-मिलादुन्नबी पर्व मनाया गया। इसी को लेकर सभी जगहों पर कार्यक्रम आयोजित हुआ।

जिले की सभी मस्जिदों, मदरसों और मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्र में महफिल, कुरान खानी, लंगर सहित अन्य आयोजन हुए। विशेष रूप से झाबुआ जिले के मेघनगर में भी मुस्लिम बस्तियों को सजाया गया एवं अनेक प्रोग्राम आयोजित हुए। जश्ने ईद मिलादुन्नबी के मौके पर मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्रों एवं चौक, चौराहों को सजाया गया जगह-जगह जुलूसे मोहम्मदी का इस्तकबाल स्वागत किया गया। हज़रत पैगंबर मोहम्मद साहब ने अमन शांति के पैगाम को लोगों तक पहुँचाने का काम किया।

हज़रत मोहम्मद साहब के जन्मदिन को पूरी दुनिया में इस्लाम धर्मावलंबी पूरे अकीदत के साथ धूम धाम से मनाते हैं।‌ इस्लाम धर्म का पवित्र ग्रंथ कुरान भी हज़रत पैगंबर मोहम्मद सहाब पर उतारा गया जो पूरी दुनिया को इंसानियत और मानवता का संदेश देता है। ईद मिलादुन्नबी के जुलूस के बाद मेघनगर की छोटी मस्जिद नुरे मोहम्मदी में देश में अमन चैन सुकुन शान्ति के लिए दुआएं खेर की गई।

यौमे पैदाईश पर ईद मिलादुन्नबी पूरे देश सहित प्रदेश एवं जिले में मुस्लिम धर्मावलंबियों द्वारा पुरी अकीदत के साथ मनाया गया पूरी शान-ओ-शौकत के साथ जुलुस ए-मोहम्मदी नगर के मुख्य मार्गों से निकाल गया। जुलूस मुख्य मार्गों से होकर वापस अपने मुकाम पहुंचा। उसके बाद लंगर ए-आम का  आयोजन हुआ। जश्ने ईद मिलादुन्नबी की मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्र में खुशियां देखी गई।

इस अवसर पर नुर भाई, कलीम कादरी, शादीक पठान, जियाउल हक कादरी, हसन खान, अब्दुल रज्जाक मनिहार, जाकीर मनिहार हुसैन  गुजराती, शहीद पठान, इरफ़ान शेरानी, सलमान शेरानी वसीम खान पठान, नहार पठान, फारूक मनिहार, शेरखान मनिहार, आजम मनिहार, अरशद खान, अरबाज खान, राजा खान, अशफाक खान, शमसुद्दीन मकरानी, मुजफ्फर अली, मुन्ना खान, अमजद पठान, सद्दाम खान, हुसैन खान, शेरू शेरानी, अदनान कादरी, रेहान कादरी, फैजान कादरी, आदिल खान, इम्तियाज शैरानी, अमजद शैरानी, आशिफ खान, सहित सैकड़ो युवाजन अपने धर्म का ध्वज हाथ में लिए तथा देश का तिरंगा लिए जलसे में शामिल हुएं जश्ने ईद मिलादुन्नबी का जुलूस नगर के मुख्य मार्गो से आतिशबाजी करते हुए गुजरा तों जगह-जगह स्वागत इस्तकबाल कर चॉकलेट, बिस्कुट, फल फ्रूट, दूध कोल्डिंग, पोहा, लुगदी, शाही पुलाव, मिठाई आदि वितरण की गई।

रोटरी क्लब के माध्यम से भी उच्चक्वालिटी की चॉकलेट वितरण की गई जगहा-जगहा स्वागत किया गया‌। मेघनगर थाना प्रभारी टी,आई, के, एल, बरकडे अपनी पुरी पुलिस टीम के साथ पैनी नज़र रख मुस्तैद रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version