बाबू लाल गौर का बयान शिवराज सरकार के व्यापक भृष्टाचार की सच्चाई बताता है: आलोक अग्रवाल | New India Times

अबरार अहमद खान, भोपाल, NIT; ​बाबू लाल गौर का बयान शिवराज सरकार के व्यापक भृष्टाचार की सच्चाई बताता है: आलोक अग्रवाल | New India Timesआम आदमी पार्टी मध्यप्रदेश के द्वारा जारी प्रेस रिलीज के अनुसार, कल भाजपा सरकार के पूर्व गृह मंत्री  बाबू लाल गौर ने कहा कि “पहले कोई सूटकेस(रिश्वत) लेकर आता था तो नेता उसे लौटा देते थे, आज के नेता उल्टा सूटकेस मांग लेते हैं।”  वहीं प्रदेश कृषि मंत्री गौरी शंकर बिसेन ने भी कल भिंड में कहा कि हमारे सरकारी तंत्र में ईमानदारी की कल्पना मत करिए।​बाबू लाल गौर का बयान शिवराज सरकार के व्यापक भृष्टाचार की सच्चाई बताता है: आलोक अग्रवाल | New India Timesबाबू लाल गौर प्रदेश में पूर्व गृह मंत्री व प्रदेश भाजपा के सबसे वरिष्ठ नेता है और गौरी शंकर बिसेन वर्तमान में कृषि मंत्री हैं।  इनके ऐसे बयान शिवराज सरकार की हकीकत बयां करता है। इस समय भाजपा सरकार में सभी छोटे बड़े काम के लिए सूटकेस देने पड़ते हैं। व्यापम, सिंहस्थ, डी मेट, बिजली समेत अनेक घोटाले प्रदेश में हुए हैं जो इस बात को सिद्ध करते है।​बाबू लाल गौर का बयान शिवराज सरकार के व्यापक भृष्टाचार की सच्चाई बताता है: आलोक अग्रवाल | New India Timesइन्हीं बयानों पर आम आदमी पार्टी प्रदेश संयोजक श्री आलोक अग्रवाल ने कहा कि गौर और बिसेन जो बोल रहे है वह शिवराज सरकार की सचाई है। शिवराज सरकार में व्यापक भृष्टाचार है। शिवराज सिंह चौहन पर खुद ही सहारा से 10 करोड़ की रिश्वत लेने का आरोप है। प्रदेश का सरकारी तंत्र चाहे वो नेता हों या अफसर सब जगह भृष्टाचार चल रहा है। अब तो भाजपा के मंत्री और नेता भी खुलकर इन भृष्टाचारों को स्वीकार कर रहे हैं। शिवराज सरकार का भृष्टाचार जनता देख रही है और 2018 के विधान सभा चुनाव में भाजपा को जड़ से उखाड़ फेंकेगी।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version