कानून सबके लिए एक है: पुलिस अधीक्षक | New India Times

मुबारक अली, ब्यूरो चीफ, शाहजहांपुर (यूपी), NIT:

कानून सबके लिए एक है: पुलिस अधीक्षक | New India Times

राजेश एस. नवागत पुलिस अधीक्षक ने पुलिस लाइन सभागार कक्ष में जनपद के प्रिंट मीडिया, इलेक्ट्रानिक मीडिया के पत्रकार बन्धुओं के साथ मीटिंग कर उनका परिचय प्राप्त किया गया।

मीटिंग के दौरान एसपी ने कहा कि कानून सबके लिए एक है। महिला सम्बन्धी अपराध पर लगाम लगाने के लिए महिला बीट प्रणाली व महिला सुरक्षा दल को सुदृढ़ किया जायेगा साथ ही अपराध एवं अपराधियों पर लगाम लगाना व सुरक्षा का वातावरण बनाए रखना हमारी प्राथमिकता रहेगी।

मीटिंग के बाद पुलिस अधीक्षक ने रिजर्व पुलिस लाइन का निरीक्षण किया गया व सम्बन्धित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गये।

गोष्ठी व निरीक्षण के दौरान संजय कुमार,अपर पुलिस अधीक्षक नगर,सुश्री ज्योति यादव क्षेत्राधिकारी यातायात,संतोष कुमार सिंह,प्रतिसार निरीक्षक व अन्य अधिकारी कर्मचारीगण मौजूद रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version