अपने आप को रेलवे बोर्ड का निरीक्षक बताकर वीआईपी सुविधाओं का लाभ उठाने की कोशिश कर रहे व्यक्ती का भोपाल रेलवे टिकट निरीक्षक दल ने किया पर्दाफाश | New India Times

अबरार अहमद खान/मुकीज खान, भोपाल (मप्र), NIT:

अपने आप को रेलवे बोर्ड का निरीक्षक बताकर वीआईपी सुविधाओं का लाभ उठाने की कोशिश कर रहे व्यक्ती का भोपाल रेलवे टिकट निरीक्षक दल ने किया पर्दाफाश | New India Times

रानी कमलापति रेलवे स्टेशन पर रेलवे टिकट निरीक्षक दल की सतर्कता ने एक फर्जी रेलवे बोर्ड सतर्कता निरीक्षक को रंगे हाथों पकड़ लिया। यह व्यक्ति खुद को रेलवे बोर्ड का निरीक्षक बताकर VIP सुविधाओं का लाभ उठाने की कोशिश कर रहा था, लेकिन टिकट निरीक्षक दल की चौकस नजरों और सूझबूझ से उसकी साजिश का पर्दाफाश हो गया।

यह व्यक्ति सीधे मुख्य टिकट निरीक्षण कार्यालय पहुंचा और दावा किया कि वह रेलवे बोर्ड का सतर्कता निरीक्षक है। उसने कहा कि उसे ट्रेन संख्या 19484 बरौनी-अहमदाबाद एक्सप्रेस से अहमदाबाद में एक गुप्त अभियान के लिए जाना है और तब तक उसके लिए VIP लॉज खोला जाए। VIP लॉज में ठहरने के बाद, इस व्यक्ति ने सुविधाओं जैसे चाय, नाश्ता और भोजन की मांग की।

मुख्य टिकट निरीक्षक श्री अनिरुद्ध सोनी एवं टिकट निरीक्षक श्री सूर्य प्रकाश शर्मा को उसकी गतिविधियों पर संदेह हुआ। उन्होंने उनसे मोबाइल नम्बर माँगा तो उन्होंने कॉन्फ़िडेंसल टूर का हवाला देकर मोबाइल देने से मना किया| उन्होंने उसका नाम पूछा, चुपके से उसकी तस्वीर ली और रेलवे बोर्ड सतर्कता विभाग तथा रेलवे केंद्रीय टिकट निरीक्षण टीम से इस व्यक्ति की सत्यता की पुष्टि के लिए संपर्क किया। दोनों जगह से पुष्टि हो गई कि यह व्यक्ति सतर्कता विभाग का हिस्सा नहीं है।

तत्काल, मुख्य टिकट निरीक्षक श्री अनिरुद्ध सोनी ने स्टेशन प्रबंधक, रेलवे सुरक्षा बल (RPF) और वरिष्ठ अधिकारियों को इस मामले की सूचना दी। आरपीएफ़ सब इंस्पेक्टर योगेंत्र सिंह सहायक उप निरीक्षक ब्रजमोहन तिवारी को बुलाकर कड़ी पूछताछ करवाई जहां उसने अपना अपराध कबूल कर लिया। उसके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।

इस कार्यवाही के दौरान स्टेशन प्रबंधक श्री मनोज महापात्रा, मुख्य टिकट निरीक्षक श्री अनिरुद्ध सोनी, मुख्य टिकट निरीक्षक श्री अभय कुमार पांडे, टिकट परीक्षक श्री सूर्य प्रकाश शर्मा,टिकट परीक्षक श्रीमती पूनम लड़िया मौजूद रहे।
वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्री सौरभ कटारिया के मार्गदर्शन में कार्यरत टिकट निरीक्षण टीम की सतर्कता और सूझबूझ से इस बड़े फर्जीवाड़े को नाकाम किया गया। यह घटना रेलवे वाणिज्यिक विभाग, भोपाल की टीम की मुस्तैदी का प्रमाण है। भविष्य में भी इसी तरह की सतर्क कार्रवाइयों के माध्यम से फर्जी मामलों पर लगाम लगाई जाती रहेगी।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version