यूसुफ खान, ब्यूरो चीफ, धौलपुर (राजस्थान), NIT:

अखिल भारतीय युवा कांग्रेस कमेटी शक्ति सुपर सी टीम राजस्थान का विस्तार करते हुए युवा कांग्रेस शक्ति सुपर सी की राष्ट्रीय प्रभारी खुशबू शर्मा ने धौलपुर निवासी हायत मिर्जा को अखिल भारतीय युवा कांग्रेस कमेटी राजस्थान के भरतपुर संभाग का संभाग संयोजक नियुक्त किया साथ ही आरजू चौधरी को धौलपुर का संयोजक नियुक्त किया गया है हायत मिर्जा ने अपनी नियुक्ति पर कहा कि वह पार्टी से जुड़कर पार्टी की मजबूती के लिए शक्ति सुपर सी की महिला टीम बनाकर अपनी पूरी जिम्मेदारी व कर्तव्यनिष्ठा के साथ कार्य करती रहेंगी उन्होने अपनी नियुक्ति पर राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग सोशल मीडिया के भरतपुर संभाग संयोजक आजाद मिर्जा और एनएसयूआई अध्यक्ष पंकज तिवारी का आभार व्यक्त किया। उनकी नियुक्ति पर राजाखेड़ा विधायक रोहित बोहरा धौलपुर विधायक शोभारानी कुशवाह बसेड़ी विधायक संजय जाटव जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष साकेत बिहारी शर्मा यूवा कांग्रेस अध्यक्ष नीरू पंडित एनएसयूआई अध्यक्ष पंकज तिवारी धौलपुर मदरसा बोर्ड संयोजक सुलेमान फारुकी राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग के प्रदेश संयोजक सैफ लोदी भरतपुर संभाग संयोजक आजाद मिर्जा राशिद खान जिला संयोजक हयात मिर्जा निक्की मोहीन खान आमिल खान गुलनाज खान साहित सभी कांग्रेसियों ने हर्ष व्यक्त करते हुए मुबारकबाद दी।
